{"_id":"695c1afefee27594d2049b9b","slug":"fir-registered-for-hitting-the-car-of-sant-nirankari-mission-chief-sonipat-news-c-197-1-snp1001-147781-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: संत निरंकारी मिशन प्रमुख की गाड़ी को टक्कर मारने पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: संत निरंकारी मिशन प्रमुख की गाड़ी को टक्कर मारने पर एफआईआर दर्ज
Tue, 06 Jan 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मुरथल फ्लाईओवर के ऊपर संत निरंकारी मिशन की प्रमुख माता सुदीक्षा महाराज की गाड़ी को स्कॉर्पियो ने टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना 1 जनवरी की रात उस समय हुई थई जब उनका काफिला दिल्ली से पानीपत के समालखा स्थित भक्ति निवास की ओर जा रहा था।
संत निरंकारी मंडल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल हरविंद्र सिंह गुलेरिया ने एफआईआर दर्ज कराई है कि माता सुदीक्षा का काफिला जब मुरथल फ्लाईओवर पर पहुंचा था तो पीछे से आई काले रंग की स्कॉर्पियो-एन ने उनकी गाड़ी में बाईं ओर से जोरदार टक्कर मार दी थी। आरोप है कि यह सामान्य दुर्घटना प्रतीत नहीं होती बल्कि स्कॉर्पियो चालक ने पहले पास आकर वाहन को साइड से भगाने की कोशिश की और फिर जानबूझकर टक्कर मार दी। वाहन हरियाणा नंबर का था।