फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fight between shopkeeper and customers in raw quarter market

Sonipat News: कच्चे क्वार्टर मार्केट में दुकानदार और ग्राहकों में मारपीट

Sat, 15 Jul 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 15 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fight between shopkeeper and customers in raw quarter market
फोटो :49: सोनीपत में थाने में पहुंचे दुकानदारों से बातचीत करते थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह।
सोनीपत। कच्चे क्वार्टर मार्केट में दुकान के सामने स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में महिला ग्राहक और महिला दुकानदार में मारपीट हो गई। स्कूटी सवार लड़कियों ने अपने परिजनों को बुलाकर महिला दुकानदार को पीट दिया। यह देखकर दुकानदारों ने खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले दो युवकों को भी पीट दिया। बाद में विरोध में दुकानदारों ने बाजार बंद कर सिविल लाइन थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस से सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद बाजार खोला गया। हालांकि किसी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन


कच्चे क्वार्टर मार्कट में वीरवार को स्कूटी पर एक लडक़ी दुकान पर पहुंची थी। वहां पर महिला दुकानदार संग उनका स्कूटी खड़ी करने का लेकर झगड़ा हो गया। दुकान मालिक पूजा ने उससे स्कूटी हटाने को कहा तो दोनों भिड़ गई। स्कूटी पर सवार लडक़ी ने डस्टबिन उठाकर दुकानदार के मुंह पर गंदगी फेंक दी। इस दौरान दुकानदार पूजा ने लडक़ी पर हाथ उठा दिया। वहां पर पहुंचे लोगों ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत किया और स्कूटी सवार लड़कियों को वहां से भेज दिया। बताया गया है कि करीब दो घंटे बाद स्कूटी सवार लडक़ी अपने साथ तीन महिला और दो युवकों को लेकर वहां पर पहुंच गई थी। दुकान में घुंसकर तीनों महिलाओं ने दुकानदार को पीट दिया। युवक खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे। यह देखकर बाजार के दुकानदार एकत्रित हो गए और लड़कियों के साथ आए युवकों को पीट दिया। वह दुकानदारों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना से गुस्साए दुकानदारों ने शुक्रवार को बाजार बंद कर दिया। वह एकत्रित होकर सिविल लाइन थाने में पहुंचे। दुकानदारों ने खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले युवकों व महिलाओं पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझाकर दुकानदारों को शांत किया। जांच करने पर पता चला कि युवक पुलिसकर्मी नहीं थे। मारपीट करने वाले दुकानदारों पर दबाव बनाने के लिए खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे। उनके से एक नगर निगम का कर्मी था। उनको भी चोट लगी थीं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


स्कूटी खड़ी करने का लेकर विवाद था। बीच बचाव के बाद भी मारपीट की गई। युवक खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे, इसलिए दुकानदार थाने में आए थे। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाना प्रभारी को बाजार में सुरक्षा मुहैया कराने को कहा गया है। उन्होंने इसे मान लिया है। राकेश चोपड़ा, प्रधान कच्चे क्वार्टर मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। बाद में समझौता देकर चले गए। मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी नहीं थे। उनके खुद को पुलिसकर्मी बताने से बाजार में गलतफहमी हो गई थी।

-इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन

फोटो :49: सोनीपत में थाने में पहुंचे दुकानदारों से बातचीत करते थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह।

फोटो :49: सोनीपत में थाने में पहुंचे दुकानदारों से बातचीत करते थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed