फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fierce fire in chemical factory in Sonipat, commotion in large industrial area, drums burst with explosion

Sonipat: केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में मचा हड़कंप, धमाके के साथ फटे ड्रम

Tue, 22 Aug 2023 01:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 22 Aug 2023 01:52 PM IST
सार

सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लगने लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को अचानक आग लगने के बाद फैक्टरी के अंदर केमिकल के ड्रम फटने लगे और आग तेजी से फैलने लगी। वहीं, आग से भारी नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Fierce fire in chemical factory in Sonipat, commotion in large industrial area, drums burst with explosion
सोनीपत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गन्नौर के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित साई एक्सिम केमिकल फैक्टरी में मंगलवार दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगी देख फैक्टरी में कार्यरत कर्मियों ने मामले से मालिक व फायर ब्रिगेड की टीम को अवगत कराया। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। फायर बिग्रेड की पांच गाड़ी आग पर काबू पाने में लगी है। आग से भारी नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित साई एक्सिम केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। दोपहर को अचानक आग लगने के बाद फैक्टरी के अंदर केमिकल के ड्रम फटने लगे और आग तेजी से फैलने लगी। जिस पर वहां पर कार्यरत कर्मी बाहर की तरफ भागे और मामले से फैक्टरी मालिक को अवगत कराया। फैक्टरी के कर्मियों को बाहर निकाला गया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग केमिकल में होने के चलते उस पर काबू पाने में काफी परेशानी हो रही है। आग आसपास की फैक्टरियों को भी चपेट में ले सकती है। एहतियात के तौर पर वहां कार्यरत कर्मियों को भी बाहर निकाला जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी हैं। आग पर काबू पाने के लिए बाहर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया है।

आग व धुएं का उठ रहा गुबार
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में आग लगने के बाद आसमान में धुआं का गुबार छाया हुआ है। फैक्टरी के आसपास भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। हालांकि केमिकल के ड्रम फटने की आवाज के बाद लोगों को वहां से हटा दिया गया। आसमान में काफी दूर तक धुएं का गुब्बार दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed