फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   festival, diwali, religion, city, villages, electricity, sonipat

दिवाली पर शहर ही नहीं, गांव भी रहेंगे जगमग

Thu, 20 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 20 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
festival, diwali, religion, city, villages, electricity, sonipat
electricity - फोटो : Demo Pic
धरतेरस से लेकर दिवाली की रात तक जिले में शहर ही नहीं, बल्कि गांव भी 24 घंटे जगमग रहेंगे। इसके लिए बिजली निगम ने किसी भी तरह के फाल्ट को तत्काल दूर करने के लिए 650 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही दो दिन शिकायत केंद्र पर 24 घंटे कर्मचारी मौजूद रहेगा। फिलहाल जिले में 80 लाख यूनिट बिजली की सप्लाई की जा रही है। दिवाली पर 20 प्रतिशत खपत बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


बिजली निगम के मुताबिक, दिवाली से पहले विभाग की तरफ से हर पावर हाउस एरिया में फाल्ट ढूंढकर दूर करने का विशेष अभियान चलाया गया है। हर रोज औसतन 80 फाल्ट मिल रहे हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है। साथ ही जिले में लगे 38 हजार ट्रांसफार्मर की जांच की जा रही है, ताकि दिवाली पर दबाव बढ़ने पर कोई फाल्ट न आए।
विज्ञापन


150 शिकायत केंद्रों से दूर होगी बिजली की समस्या
जिले में पहले से बनाए गए 150 के करीब शिकायत केंद्रों पर 24 घंटे बिजली निगम के कर्मचारी उपस्थित रहेंगे ताकि किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत समाधान किया जा सके। तारों के ऊपर से पेड़ों को हटाने का काम शुरू किया गया है। नए खोले जाने वाले उप केंद्रों पर फॉल्ट, कनेक्शन जोड़ने और बिजली गुल होने सहित अन्य शिकायतों का भी निराकरण होगा। इन केंद्रों के अलावा सभी फीडर पर लाइन मेन व हेल्पर दिवाली और धनतेरस वाले दिन तैनात रहेंगे। कई क्षेत्रों में दिन में बिजली बंद कर मेंटेनेंस का काम भी चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये किया जा रहा है काम 
ट्रांसफार्मर अपडेट करने के साथ ही खंभों के कनेक्शन ठीक कर जंपर व डिस्ट्रीब्यूशन की भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही कई चलित शिकायत केंद्र भी पेट्रोलिंग तुरंत शुरू कर रहे हैं। वहीं, पुरानी लाइनें बदलकर सप्लाई लाइन भी ठीक की जा रही है। निगम के अधिकारियों के अनुसार, उन स्थानों पर लगातार निगाह रखी जाएगी जहां घनी आबादी के साथ ही एक साथ कई सर्विस लाइन एक ही खंभे पर बिछाई गई हैं।


दिवाली को देखते हुए निगम की और से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शहर के साथ गांवों में भी धनतेरस से लेकर दिवाली की रात तक 24 घंटे बिजली सप्लाई होगी। जरूरत पड़ी तो खेतों के फीडर से गांवों के फीडर में सप्लाई दी जाएगी, क्योंकि इस समय खेतों में बिजली की जरूरत नहीं है। शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे। 
-एसएन शर्मा, एसई बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed