फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fertilizer distribution system linked to Meri Fasal-Mera Byora portal

Sonipat News: मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल से जुड़ी खाद वितरण प्रणाली

Thu, 09 Oct 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer distribution system linked to Meri Fasal-Mera Byora portal
फोटो 33: सोनीपत लघु सचिवालय ​स्थित कृ​षि विभाग कार्यालय में अ​धिकारियों की बैठक लेते उप निदेशक
सोनीपत। कृषि विभाग ने खाद वितरण प्रणाली में बदलाव करते हुए इसे अब मेरी फसल–मेरा ब्यौरा पोर्टल से जोड़ दिया है। बुधवार से लागू इस नई व्यवस्था के तहत अब किसी भी किसान को खाद तभी उपलब्ध होगी, जब उसकी फसल का पंजीकरण पोर्टल पर दर्ज होगा।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत अब केवल आधार कार्ड लेकर खाद विक्रेता की दुकान पर जाने से खाद नहीं मिल सकेगी। अब बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से खाद वितरण प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है। मशीन पर किसान का अंगूठा लगने के बाद ही खाद वितरण की स्वीकृति मिलेगी।
विज्ञापन

पोर्टल किया गया ओपन
कृषि विभाग ने रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही मेरी फसल–मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर ओपन कर दिया है। जिन किसानों ने पहले खरीफ सीजन में फसल का पंजीकरण कराया है उन्हें दोबारा रबी सीजन में पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने किसानों से अपील की कि वे समय पर पंजीकरण करवाएं, ताकि रबी सीजन के दौरान खाद वितरण में कोई समस्या न आए। जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और किसानों को किसी प्रकार की किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 हजार एमटी यूरिया की रहती है मांग
रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही खाद की मांग बढ़ने लगी है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर से मार्च तक सोनीपत जिले में लगभग 60 हजार एमटी यूरिया और 14 हजार एमटी डीएपी खाद की जरूरत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed