बहादुरगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय जसौर खेड़ी में बुधवार को भूगोल विभाग एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ओजोन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भूगोल एवं खेल विभाग प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने छात्राओं को ओजोन परत के महत्व के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप ने भी छात्राओं को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
इस दौरान डॉ. प्रियंका अग्रवाल, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुनैना, डॉ. पूनम, अनिल कुमार एवं अजय कुमार मौजूद रहे।