फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Female psycho killer: Baroda police will bring Poonam on a production warrant today.

महिला साइको किलर : पूनम को आज प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी बरोदा पुलिस

Tue, 16 Dec 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Female psycho killer: Baroda police will bring Poonam on a production warrant today.
सोनीपत। चार मासूम बच्चों को पानी में डुबोकर हत्या करने की आरोपी महिला साइको किलर गांव भावड़ निवासी पूनम को बरोदा थाना पुलिस मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। पूनम पानीपत जेल में बंद है।
विज्ञापन

पुलिस उसे गांव भावड़ में वर्ष 2023 में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पूछताछ के लिए लाएगी ताकि हत्या के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अहम तथ्यों का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन

गांव भावड़ निवासी नवीन के चाचा पाल सिंह दो सप्ताह पहले अपने परिवार के साथ पानीपत के नौल्था गांव में एक शादी समारोह में गए थे। इस दौरान नवीन की पत्नी पूनम भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि 1 दिसंबर को पूनम ने पाल सिंह की छह वर्षीय पोती विधि को पानी से भरे टब में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया था। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने पूनम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो चौंकाने वाले खुलासे सामने आए थे। पूनम ने अगस्त 2025 में अपने मायके गांव सिवाह में भी अपनी भतीजी जिया की पानी में डुबोकर हत्या की बात कबूल की थी।
इससे पहले 12 जनवरी 2023 को गांव भावड़ में उसने अपने बेटे शुभम और गांव गंगाना से आई नवीन की भांजी इशिका की भी हत्या की थी। दोनों बच्चों को पूनम ने अपने चचेरे ससुर पाल सिंह के गांव स्थित मकान में बने पानी के स्टोरेज टैंक में डुबो दिया था।

घटनाओं का पर्दाफाश होने के बाद पूनम के पति नवीन ने बरोदा थाना में उसके खिलाफ हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब इसी प्रकरण में बरोदा थाना पुलिस आरोपी पूनम को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी।
बरोदा थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम पानीपत जाकर आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed