फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Female employee accused of not giving fertilizer

Sonipat News: महिला कर्मचारी पर लगा खाद न देने का आरोप

Tue, 17 Jun 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Female employee accused of not giving fertilizer
फोटो 44- सोनीपत के गन्नौर की नई अनाज मंडी स्थित कोऑपरेटिव सोसाइटी में खाद न मिलने पर रोष जताते
गन्नौर। नई अनाज मंडी स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी में सोमवार को यूरिया लेने के लिए पहुंचे किसानों को तीन घंटे तक खाद नहीं मिली। इस पर किसानों ने सरकार व प्रशासन के प्रति रोष जताया। पता लगते ही सोसाइटी के प्रबंधक ने मौके पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों से बात कर किसानों को खाद दिलवाई।
विज्ञापन


गांव गुमड़ के किसान राजबीर, अहीर माजरा के सतीश ने बताया कि वह खाद लेने के लिए सुबह 8 बजे आ गए थे। सोसाइटी में सुबह 9 बजे महिला कर्मचारी पहुंची। इसके 10 मिनट बाद वह यह कहकर वापस चली गई कि खाद लेना है तो मंडी में 26 नंबर दुकान से ले लो।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि वह दुकान उनके ही बेटे की बताई जा रही है। किसानों ने कहा कि इसके बाद वह खाद लेने गए तो खाद के साथ अन्य दवाई दी जाने लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सोसाइटी में जितने किसानों की पर्ची बनती है, उतने लोगों को खाद नहीं मिल पाती, जबकि महिला कर्मी के बेटे की दुकान पर सभी किसानों को यूरिया मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के रोष जताने के बाद बैंक प्रबंधक प्रवीन राणा ने बताया कि उन्होंने सोसाइटी में आने के बाद सभी किसानों को खाद का वितरण करवा दिया था। वहीं महिला कर्मी ने किसानों की ओर से उन पर लगाए गए सभी आरोपों को झूठा बताया।
उन्होंने कहा कि सोसाइटी के प्रबंधक व कर्मचारी उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस व उच्च अधिकारियों को भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed