फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fear of the corona virus increased demand for masks, then masks illegally started making in the warehouse of tiles, thousands of months in CM Flying raid

कोरोना वायरस के डर से मास्क की मांग बढ़ी तो टाइल्स के गोदाम में बनाने लगे अवैध रूप से मास्क, सीएम फ्लाइंग के छापे में हजारों मास

Wed, 18 Mar 2020 09:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Fear of the corona virus increased demand for masks, then masks illegally started making in the warehouse of tiles, thousands of months in CM Flying raid
गोहाना में टाइल्स के गोदाम में चल रही मास्क बनाने की फैक्टरी में जांच करती डीएफएससी मनीषा मेहरा व - फोटो : Sonipat
सोनीपत/गोहाना। कोरोना वायरस की वजह से मास्क की मांग बढ़ी तो गोहाना में टाइल्स के गोदाम में ही अवैध रूप से मास्क बनाने का मामला सामने आया है। जींद रोड स्थित खंदराई मोड़ के निकट सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक टाइल्स कंपनी के शोरूम के पीछे गोदाम में छापा मार कार्रवाई कर इसका खुलासा किया है। बुधवार दोपहर को सीएम फ्लाइंग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यहां छापा मारा। टीम जब मौके पर पहुंची तब वहां एक कमरे के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था और उसके अंदर श्रमिक मास्क बना रहे थे। फैक्टरी में गंदगी के बीच मास्क बनाए जा रहे थे। मास्क बनाने की इस फैक्टरी में किसी तरह का लाइसेंस नहीं मिला है। टाइल्स के गोदाम में तैयार मास्क और कच्चे माल की बड़ी खेप मिली है। सीएम फ्लाइंग ने इस मामले में कार्रवाई को लिखा है।
विज्ञापन

वर्तमान में कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क व सेनिटाइजर की मांग तेजी से बढ़ी है। इसका फायदा उठा कर कुछ लोग अवैध रूप से मास्क तैयार करने लगे हैं। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी अजीत सिंह को सूचना मिली की गोहाना में खंदराई मोड़ के निकट एक कंपनी की टाइल्स के शोरूम के गोदाम में अवैध रूप से मास्क तैयार किए जा रहे हैं। अजीत सिंह अपनी टीम के साथ गोहाना पहुंचे और प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की। कार्रवाई के लिए तहसीलदार रोशन लाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इसके बाद टीम टाइल्स के शोरूम पर छापा मारने पहुंची। टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, इंडस्ट्रीयल सेफ्टी व ड्रग कंटोलर की टीम भी थी। अधिकारी जब शोरूम के पीछे टाइल्स के गोदाम में पहुंचे तो वहां एक कमरे में करीब 60-70 व्यक्ति मास्क तैयार करते मिले। गोदाम के साथ ही एक दूसरा कमरा था, जिसके दरवाजे पर ताला लगा था। अधिकारियों को दोपहर एक बजे अंदर से दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई दी। अधिकारियों ने ताला खुलवाया तो उस कमरे के अंदर भी श्रमिक मास्क तैयार कर रहे थे। अधिकारियों ने श्रमिकों से पूछताछ की तो बताया गया कि वह सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे की शिफ्ट में दिहाड़ी पर काम करते हैं। गोदाम में कई जगह धूल व गंदगी भी नजर आई। एक कमरे पर छत पर टिन डाली गई थी। टाइल्स का शोरूम गोहाना शहर निवासी शिवचरण व मुकेश का बताया गया। बताया जा रहा है कि यहां उसका दिल्ली का एक रिश्तेदार मास्क तैयार करवा रहा है। अधिकारी इस बात को लेकर जांच कर रहे हैं कि यहां मास्क कितने दिन से तैयार हो रहे हैं। यहां से भारी मात्रा में तैयार मास्क व कच्चा माल मिला है। जांच में यहां मास्क तैयार किए जाने का कोई लाइसेंस नहीं मिला है। जिस पर सीएम फ्लाइंग ने कार्रवाई के लिए लिख दिया है। अभी सभी विभागों की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरवाजे का ताला बंद कर अंदर तैयार कराए जा रहे थे मास्क
जब सीएम फ्लाइंग के साथ विभिन्न विभागों की टीम छापामार कार्रवाई करने पहुंची तो वहां कई श्रमिक मास्क बनाते मिले। जिस पर टीम जांच ही कर रही थी कि एक कमरे का दरवाजा अंदर से खटखटाया गया। उस कमरे पर बाहर ताला लगा था। जिस पर टीम ने जब कमरा खुलवाया तो अंदर 35 श्रमिक काम करते मिले। वह भी मास्क तैयार कर रहे थे। वहां गंदगी भी मिली। साथ ही मास्क बनाने वाले श्रमिक हाथों पर कोई गलब्स तक नहीं पहने हुए थे। जिससे यहां मास्क बनाने के मापदंडों के अनुसार काम नहीं हो रहा था। बंदर कमरे में श्रमिकों से मास्क तैयार करवाना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सूचना मिली थी कि खंदराई मोड़ के निकट टाइल्स शोरूम के गोदाम में अवैध रूप से मास्क तैयार किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर छापा मारा गया है। मास्क तैयार करने वाले व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यहां मास्क तैयार किए जाने कोई लाईसेंस नहीं मिला है। साथ ही मानकों के अनुसार श्रमिकों से मास्क तैयार नहीं कराए जा रहे थे। गंदगी भरे वातावरण में मास्क बनवाए जा रहे थे। मामले में कार्रवाई के लिए लिख दिया है।

-अजीत सिंह, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग।

गोहाना में टाइल्स के गोदाम में चल रही मास्क बनाने की फैक्टरी में जांच करती टीम।

गोहाना में टाइल्स के गोदाम में चल रही मास्क बनाने की फैक्टरी में जांच करती टीम।- फोटो : Sonipat

 गोहाना में टाइल्स के गोदाम में चल रही मास्क बनाने की फैक्टरी में जांच करते डीएसपी अजीत सिंह व अन्?

गोहाना में टाइल्स के गोदाम में चल रही मास्क बनाने की फैक्टरी में जांच करते डीएसपी अजीत सिंह व अन्?- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed