{"_id":"6351a5ffdc79bd55b36f0cc7","slug":"fault-in-the-engine-of-paschim-express-wheels-stopped-for-2-hours-passengers-upset-sonipat-news-rtk661463941","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एक्सप्रेस के इंजन में फाल्ट, 2 घंटे थमे रहे पहिये, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम एक्सप्रेस के इंजन में फाल्ट, 2 घंटे थमे रहे पहिये, यात्री परेशान
विज्ञापन
अंबाला से दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस के इंजन में गांव राजलूगढ़ी स्टेशन के पास फाल्ट आने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंजन में फाल्ट के बाद पश्चिम एक्सप्रेस को राजलू गढ़ी स्टेशन पर ही खड़ा करना पड़ा। इसकी सूचना मिलने पर दिल्ली मंडल के अधिकारियों ने दिल्ली से दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन के समय पर नहीं पहुंचने के चलते यात्री परेशान रहे। दो घंटे की देरी के बाद ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से उन्हें राहत मिल सकी। उधर, सचखंड एक्सप्रेस में होलंबी कलां स्टेशन के पास आई तकनीकी खराबी ने यात्रियों की परेशानी को दोगुना कर दिया। उसका भी इंजन बदलने के बाद आगे रवाना किया जा सका।
पश्चिम एक्सप्रेस सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दोपहर बाद करीब 3:10 बजे पहुंचती है। वीरवार को सोनीपत स्टेशन पर खड़े यात्री ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन राजलू गढ़ी स्टेशन पर पहुंची तो उसके इंजन में फाल्ट आ गया। ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन को चलाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जिसके बाद दिल्ली मंडल के अधिकारियों को सूचना दी गई। इस पर यात्रियों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली से दूसरा इंजन भेजा गया। दूसरा इंजन राजलू गढ़ी स्टेशन पर पहुंचा। इंजीनियरों ने दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन को गंतव्य की तरफ रवाना किया। शाम 5 बजकर 07 मिनट पर ट्रेन वहां से रवाना हो सकी। उधर सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वह सवा दो घंटे तक इंतजार करते रहे। पश्चिम एक्सप्रेस सोनीपत स्टेशन पर 5 बजकर 25 मिनट पर पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी से अन्य ट्रेन भी 30 से 45 मिनट की देरी से चली।
सचखंड एक्सप्रेस में होलंबी के पास आई तकनीकी खराबी
ट्रेन संख्या 12715 सचखंड एक्सप्रेस में वीरवार तीसरे पहर तकनीकी खराबी आने के कारण होलंबी कलां स्टेशन पर 3:40 बजे रोक दिया गया। ट्रेन के लोको पायलट ने खराबी को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद इंजीनियरों ने मौके पर पहुंचकर खराबी को ठीक किया। ट्रेन 21 मिनट तक होलंबी कलां स्टेशन पर खड़ी रही। जिसके बाद ट्रेन को 4 बजकर 1 मिनट पर रवाना किया गया। सचखंड एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर पहुंचने का समय 1:54 बजे है, जबकि सचखंड एक्सप्रेस 2 घंटे 07 मिनट की देरी से 4 बजकर 31 मिनट पर सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर यात्री ट्रेन के पहुंचने का इंतजार करते रहे। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पश्चिम एक्सप्रेस से जाने के लिए टिकट बुक कराई है। मुझे वडोदरा जाना है। मैं अकसर इस ट्रेन से आवागमन करता हूं। ट्रेन पकड़ने के लिए जल्दी स्टेशन पर पहुंच गया था। सोचा था कि आराम से सीट ले लूूंगा, लेकिन स्टेशन पर बैठे करीब तीन घंटे बीत गए हैं। स्टेशन पर घोषणा से जानकारी मिल रही है कि इंजन में फाल्ट होने के कारण पश्चिम एक्सप्रेस को राजलू गढ़ी स्टेशन पर रोक दिया गया है। जिससे परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रेन के लेट होने से उन्हें गंतव्य तक पहुंचने पर अधिक देरी होगी।
कर्मबीर
मैं पश्चिम एक्सप्रेस पकड़ने के लिए स्टेशन पर 2 बजे पहुंच गया था। ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे करीब 3 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक ट्रेन नहीं आई है। मुझे दिल्ली जाकर दूसरी ट्रेन पकड़नी है, लेकिन ट्रेन के लेट होने से दूसरी ट्रेन पकड़ पाना मुश्किल है। अब 5 बज गए हैं, गंतव्य तक पहुंचने पर परेशानी झेलनी पड़ेगी। रेलवे अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए।
रविंद्र
त्योहार को लेकर काम से पलवल जा रहा हूं। पश्चिम एक्सप्रेस पकड़ने के लिए स्टेशन पर 2:30 बजे पहुंच गया था। ढाई घंटे से स्टेशन पर बैठा हूं। अभी तक ट्रेन नहीं आई है। पूछताछ खिड़की पर पता करते हैं तो पावर फेल होने के कारण राजलू गढ़ी स्टेशन पर ट्रेन के खड़े होने की बात कह रहे हैं। ऐसे में गंतव्य तक पहुंचने में और देरी हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए।
कय्यूम
फरीदाबाद जाने के लिए पश्चिम एक्सप्रेस पकड़नी है। तीन घंटे से स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा हूं। अब पता चला है कि ट्रेन के इंजन में फाल्ट आ गया। जिसे राजलू गढ़ी स्टेशन पर खड़ा किया गया है। ट्रेन कब स्टेशन पर पहुंचेगी, पता नहीं।
आरिफ
ट्रेन संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस के इंजन में फाल्ट आ गया था। ट्रेन को 3:23 बजे राजलू गढ़ी स्टेशन पर खड़ा किया गया। दिल्ली से दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को 5:07 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं गाड़ी संख्या 12715 सचखंड एक्सप्रेस के इंजन में फाल्ट आने के कारण होलंबी कलां स्टेशन पर रोका गया। इंजन में मरम्मत के बाद ट्रेन को 4:01 गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे