{"_id":"685442de73b38e92d00c834b","slug":"father-and-son-drowned-in-jln-canal-in-sonipat-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: बेटे को बचाने के लिए नहर में कूदा पिता, पानी के तेज बहाव में बहे दोनों, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: बेटे को बचाने के लिए नहर में कूदा पिता, पानी के तेज बहाव में बहे दोनों, तलाश जारी
Thu, 19 Jun 2025 10:33 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी गोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी गोहाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:33 PM IST
सार
जेएलएन नहर में एक लड़के का पांव फिसल गया और वह नहर में बह गया। अपने बेटे को बचाने के लिए पिता भी नहर में कूद गया जिस कारण दोनों नहर में बह गए। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
सतबीर सिंह पिता और पुत्र किशोर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सरगथल गांव के पास वीरवार को पैर फिसलने से 14 वर्षीय किशोर जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में गिर गया। इकलौते बेटे को बहता देखकर सीढ़ियों पर बैठे उनके पिता बचाने के लिए नहर में कूद गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों बह गए। वहां पर मौजूद कुछ युवकों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे भी सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
गोताखोरों ने शुरू की तलाश
ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाल डालकर और गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कर दी, मगर अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है। सरगथल गांव निवासी सतबीर सिंह बड़ी की एक निजी फैक्टरी में काम करते हैं। वीरवार सुबह उनके घर में पेयजल की सप्लाई नहीं आई थी। इसके चलते वह अपने 14 साल के इकलौते बेटे जतिन के साथ जेएलएन व भालौठ ब्रांच नहर के बीच में पटरी पर लगे नलकूप से पानी भरने गए थे।
विज्ञापन
पांव फिसलने से हुआ हादास
दो बार पानी ढोने के बाद गर्मी के कारण जतिन भालौठ सब ब्रांच में बने घाट पर नहाने लगा। सतबीर भी जेएलएन नहर में बनी सीढ़ियों पर बैठकर नहाने लगे। उधर, जतिन भालौठ सब ब्रांच से निकलकर अपने पिता के पास जाने लगा तो वह फिसल गया। इससे वह नहर में गिर गया। जेएलएन नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण जतिन बह गया। बेटे को बचाने के लिए सतबीर भी नहर में कूद गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण पिता भी बह गया। वहां नहा रहे गांव के कुछ युवकों ने साहस करके दोनों को बचाने की कोशिश की, मगर पानी के तेज बहाव को देखकर वह भी असहज हो गए। बाद में पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई। प्रशासन ने मौके पर टीमें लगाकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Haryana: पांव फिसलने से जलघर में डूबा सात साल का मासूम, हुई मौत, दोस्तों के साथ गया था खेलने