{"_id":"67d7e24898d00ee6240dad68","slug":"father-and-son-died-after-being-hit-by-a-train-in-sonipat-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में बाप-बेटे की मौत: अचानक रेलवे ट्रैक पर भागने लगा बेटा... बचाने के लिए दौड़ा पिता, ट्रेन से कटे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में बाप-बेटे की मौत: अचानक रेलवे ट्रैक पर भागने लगा बेटा... बचाने के लिए दौड़ा पिता, ट्रेन से कटे दोनों
Mon, 17 Mar 2025 02:23 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:23 PM IST
सार
सोनीपत में बाप-बेटे की मौत की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पिता अपने बेटे के साथ जा रहा था। तभी अचानक रेलवे ट्रैक पर बेटा भागने लगा। ट्रेन आता देख उसे बचाने के लिए पिता उसके पीछा दौड़ा और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक हादसा हुआ है। ईदगाह कॉलोनी के पास दादर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। पिता अपने मानसिक दिव्यांग बेटे को दवा दिलाने लेकर गया था। तभी रेलवे ट्रैक पर आठ वर्षीय बेटा भागने लगा। ट्रेन आती देख पिता उसे बचाने दौड़ा तो दोनों ही चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
ईदगाह कॉलोनी निवासी मेहरबान (36) अपने बेटे सुफियान (8) को दवा दिलाने लेकर गए थे। सुफियान की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। जब मेहरबान बेटे सुफियान को लेकर रेलवे लाइन पार करने लगा तो उनका बेटा अचानक भाग गया। बेटे के मानसिक दिव्यांग होने के चलते ट्रैक पर ट्रेन को आता देख मेहरबान उसे बचाने को उनके पीछे दौड़ा। बेटे को बचाने के प्रयास में दोनों दादर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन चालक ने मामले से स्टेशन मास्टर को अवगत कराया। स्टेशन मास्टर ने राजकीय रेलवे थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन