{"_id":"67db14e154203b7e9b0c23c5","slug":"father-accused-of-killing-his-son-sent-to-jail-servant-on-remand-sonipat-news-c-197-1-snp1002-133935-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बेटे की हत्या के आरोपी पिता को जेल भेजा, नौकर रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बेटे की हत्या के आरोपी पिता को जेल भेजा, नौकर रिमांड पर
Thu, 20 Mar 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
गोहाना : गांव छतैहरा के डेयरी संचालक की हत्या के मामले में आरोपी पिता व नौकर को क्राइम यूनिट गोहाना की पुलिस टीम ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी पिता रणबीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया और नौकर रोहतक के गांव मकड़ौली निवासी अमन उर्फ मामन को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
गांव छतैहरा के राकेश ने 16 मार्च को पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके चचेरे भाई निक्कू की हत्या कर दी गई थी। निक्कू व उनके पिता रणबीर पशु डेयरी चलाते थे और वहां पर अमन काम करता था। निक्कू शराब का नशा करते थे। निक्कू खेत में बने कमरे में मृत मिले थे। हादसा समझ कर उनका बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में संदेह के आधार अमन से पूछताछ की गई। तब अमन ने बताया था कि रणबीर के कहने पर उनके बेटे निक्कू की धारदार हथियार से वार कर और रस्सी से गला दबाकर उनकी हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी अमन को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं रणबीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।