फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers will take out a tractor march across the city on August 15

Sonipat News: किसान 15 अगस्त को शहरभर में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

Sat, 10 Aug 2024 07:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 Aug 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers will take out a tractor march across the city on August 15
सोनीपत। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि 15 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) व किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर शहरभर में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। मार्च बड़वासनी के पास पैरलल नहरों से शुरू होकर शहरभर में घूमने के बाद नई अनाज मंडी में संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन

अभिमन्यु कोहाड़ शुक्रवार को भारतीय किसान नौजवान यूनियन की ओर से गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में जिलास्तरीय बैठक के दौरान किसानों को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता राजबीर माजरा व संचालन प्रवीन दहिया ने किया। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को जींद के उचाना की नई अनाज मंडी में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर जिलास्तर पर टीमों का गठन किया गया है। निर्णय लिया गया कि यह टीमें पूरे एक माह तक जिला के गांव-गांव जाकर महापंचायत के बारे में प्रचार करेंगी। उचाना महापंचायत में सोनीपत से भी काफी किसान पहुंचेंगे। इसके अलावा पेरिस ओलंपिक से वापसी के बाद अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट व उनके परिवार के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से किसान व मजदूर वर्ग भी शामिल होंगे। किसानों ने कहा कि विनेश फोगाट देश की शान हैं, हमारे लिए वह पहले भी चैंपियन थी, अब भी हैं और आगे भी रहेंगी। विनेश के जीवन के संघर्ष, त्याग व मेहनत से आने वाली पीढि़यां भी प्रेरणा लेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान राजकुमार दहिया, समुंद्र तोमर, अशोक सहरावत, विजय सरोहा, वीरेंद्र शामड़ी, प्रवेश दहिया, हंसबीर खर्ब, मोनू बड़वासनी, रामकुंवार हलालपुर, बिजेंद्र दहिया, शक्ति सिसाना, देशपाल दहिया, जितेंद्र खापरा, अजीत तुर्कपुर, बलवान सेहरी, इंद्रजीत राणा, विकास राणा व रणबीर कोहाड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय के बाहर दिया धरना
बैठक के बाद किसानों ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियाें से बातचीत के बाद मंगलवार को उपायुक्त व किसान प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक का समय निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed