फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers will hold nationwide rail roko Andolan On October 18

लखीमपुर मामला: 18 अक्तूबर को किसानों का बड़ा आंदोलन, देशभर में रोकेंगे ट्रेन, 12 को मनाएंगे शहीद किसान दिवस

Sat, 09 Oct 2021 12:04 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Oct 2021 12:04 AM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 अक्तूबर को यूपी सरकार द्वारा गठित न्यायिक आयोग की जांच और यूपी सरकार की एसआईटी को भी खारिज कर दिया है। एसकेएम ने निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में सीधे सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट होनी चाहिए। साथ ही कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए यूपी पुलिस को सभी सुबूतों को बरकरार रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Farmers will hold nationwide rail roko Andolan On October 18
रेलवे ट्रैक पर किसानों का धरना - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद सरकार के रवैये से क्षुब्ध होकर न्याय के लिए आंदोलन को प्रभावी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 18 अक्तूबर को देशभर में रेल रोककर विरोध जताया जाएगा। देशभर में आंदोलन को बढ़ाकर केंद्रीय राज्य मंत्री को बर्खास्त करने और उनके बेटे समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। साथ ही किसानों के अलावा आम लोगों से भी अपील की है कि लखीमपुर खीरी में शहीद हुए पांच किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए 12 अक्तूबर को अपने घरों के आगे पांच मोमबत्तियां जलाकर उनके बलिदान को याद करें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फगवाड़ा: मौत पर रोने वाला बेटा ही निकला पिता का 'कातिल', पुलिस को खुद दी थी हत्या की शिकायत
विज्ञापन


कुंडली बॉर्डर पर शुक्रवार शाम को लखीमपुर खीरी मामले को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति की बैठक के बाद वरिष्ठ सदस्य डॉ. दर्शनपाल ने बैठक में लिए गए निर्णय की बारे में बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लखीमपुर खीरी के दोषियों को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का यह रवैया गलत है और इससे किसानों में रोष है। अब किसान और अधिक इंतजार नहीं कर सकते। बैठक में फैसला लिया गया कि घटना के लिए जिम्मेदार केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करने व उनके बेटे समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। इसके लिए 18 अक्तूबर को देशभर में अखिल भारतीय रेल रोको आंदोलन चलाया जाएगा। रेल रोको आंदोलन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि वह देश की जनता को परेशान नहीं करना चाहते लेकिन गूंगी-बहरी सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए समिति को ऐसा करना पड़ रहा है। 

सीएम ने कैथल में कार्यक्रम किया रद्द, यह किसान आंदोलन की जीत

एसकेएम ने कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने किसानों के खिलाफ हिंसा भड़काने वाले अपने बयान को वापस ले लिया है। उन्होंने शनिवार को कैथल में अपना कार्यक्रम भी रद्द कर दिया। एसकेएम इन घटनाक्रमों का स्वागत करता है। साथ ही यह किसान आंदोलन की जीत है।

यह भी पढ़ें: पंजाब की सियासत : अगला हफ्ता बेहद अहम, नई पार्टी का एलान कर सकते हैं अमरिंदर, कांग्रेस चौकस

12 अक्तूबर को मनाया जाएगा शहीद किसान दिवस 
डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि 12 अक्तूबर को शहीद किसान दिवस मनाया जाएगा। एसकेएम ने यूपी के साथ ही देशभर के किसानों से लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड में शहीद हुए पांच किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होने की अपील की। उन्होंने लोगों से पांच किसानों की आत्मा की शांति के लिए 12 अक्तूबर को गुरुद्वारों, मंदिरों, चर्च, मस्जिद और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रार्थना सभा और श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed