फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers will gather near KMP toll plaza to save wrestlers and farmers in Sonipat

Sonipat: पहलवानी और किसानी बचाने केएमपी टोल प्लाजा के पास जुटेंगे किसान, पंचायत के पहुंचेंगे सांसद दीपेंद्र

Sat, 06 May 2023 11:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 May 2023 11:38 AM IST
सार

एसकेएम (अराजनैतिक) के सदस्य एवं भारतीय नौजवान किसान यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि धरना स्थल पर आ रहे सांसद दीपेंद्र हुड्डा को वह ज्ञापन सौंपकर हरियाणा विधानसभा में 24 अगस्त 2021 को जो एक प्रस्ताव के माध्यम से भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में संशोधन पारित कर दिए गए थे।

विज्ञापन
Farmers will gather near KMP toll plaza to save wrestlers and farmers in Sonipat
अभिमन्यु कोहाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के खरखौदा में केएमपी के पिपली टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के धरने पर आज राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचेंगे। धरनारत किसानों की ओर से सांसद के नाम अपना ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही पहलवानों को समर्थन दे रहे किसान उनके पक्ष में भी कोई फैसला लेंगे।

विज्ञापन


भारतीय नौजवान किसान यूनियन के बैनर तले पंचायत करेंगे किसान
एसकेएम (अराजनैतिक) के सदस्य एवं भारतीय नौजवान किसान यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि धरना स्थल पर आ रहे सांसद दीपेंद्र हुड्डा को वह ज्ञापन सौंपकर हरियाणा विधानसभा में 24 अगस्त 2021 को जो एक प्रस्ताव के माध्यम से भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में संशोधन पारित कर दिए गए थे, जो किसान हितों के खिलाफ थे। उनके खिलाफ किसानों की मदद करने की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन


सरकार किसानों की मांग को अनसुना कर रही
उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून में किसानों को कलेक्टर रेट से 4 गुना मुआवजा देने, सामाजिक प्रभाव का आकलन व किसानों की सहमति लेने के प्रावधान थे जो किसानों के हित में थे। लेकिन ये सभी प्रावधान हरियाणा भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक 2021 के माध्यम से खत्म कर दिए गए। 1 साल से पंचायत, धरना, भूख हड़ताल आदि के माध्यम से भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर हम लगातार हरियाणा में आवाज उठा रहे हैं लेकिन सरकार किसानों की मांग को अनसुना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुद्दे पर एकमत होकर निर्णय लेंगे
ऐसे में वह सांसद से उनकी मांगों को लेकर किसान के समर्थन में आने की मांग करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे के साथ रेलवे ऑर्बिटल कॉरिडोर व अन्य विकास योजनाओं के लिए सरकार द्वारा जमीन का अधिग्रहण नियम-कानूनों को ताक पर रख के किया जा रहा है। इस विषय पर पिछले 4 महीनों से सोनीपत व झज्जर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के साथ खड़े है। उनके समर्थन में भी फैसला लिया जाएगा। सभी इस मुद्दे पर एकमत होकर निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed