{"_id":"69752c8ef79928bb41027f2f","slug":"farmers-will-be-able-to-bring-40-extra-sugarcane-to-the-sugar-mill-till-tomorrow-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148705-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चीनी मिल में किसान कल तक ला सकेंगे 40 फीसदी अतिरिक्त गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चीनी मिल में किसान कल तक ला सकेंगे 40 फीसदी अतिरिक्त गन्ना
Sun, 25 Jan 2026 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कामी रोड स्थित सहकारी चीनी मिल में गन्ने की आवक तेज करने के लिए मिल प्रशासन ने ओवरवेट खोला है। किसानों को 26 जनवरी तक 40 फीसदी ओवरवेट की छूट मिलती रहेगी। अब किसान अधिक गन्ना एक ही पर्ची पर मिल में डाल सकेंगे।
सोनीपत चीनी मिल प्रशासन ने इस बार किसानों के साथ 32 लाख क्विंटल गन्ने की बॉडिंग की है। अब तक आठ लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। इसके अलावा छह लाख क्विंटल गन्ना गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में ट्रांसफर किया गया है।
सोनीपत सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता 22 हजार क्विंटल प्रतिदिन है। हालांकि अब तक मिल अपनी पूरी क्षमता के साथ गन्ना पेराई नहीं कर पाया है। 24 घंटे में भी सोनीपत शुगर मिल में करीब 17 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। शनिवार दोपहर 3 बजे तक किसानों ने लगभग 29 हजार क्विंटल गन्ने के टोकन ऑनलाइन तरीके से बुक कर लिए हैं।