फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers' tractor march...forced to stop entry into Delhi

Sonipat News: किसानों का ट्रैक्टर कूच ... दिल्ली में प्रवेश रोकने के लिए झोंकी ताकत

Mon, 12 Feb 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers' tractor march...forced to stop entry into Delhi
फोटो :15: नेशनल हाईवे-44 पर दिल्ली के गांव सिंघोला के पास हाईवे किनारे लाकर रखे गए लोहे के बैरि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से 13 फरवरी को दिल्ली कूच की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस ने सिंघोला के साथ ही फिर से सोनीपत-दिल्ली की सीमा पर स्थित कुंडली-सिंघु बॉर्डर को बंद करने की तैयारी कर दी है। किसानों के दिल्ली में प्रवेश रोकने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी हैं। कुंडली-सिंघु बॉर्डर फ्लाईओवर के नीचे और ऊपर अवरोधक रखे जा रहे हैं। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर किसानों को फिर से रोकने की तैयारी की जा रही है।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने दिल्ली कूच को ''''किसान आंदोलन-2'''' का नाम दिया है। इस कूच में हरियाणा से सात, पंजाब के 10 व हिमाचल प्रदेश से एक संगठन समेत 18 किसान संगठनों के शामिल होने की बात कही जा रही है। ऐसे में कुंडली बॉर्डर क्षेत्र के लोगों को फिर से पहले की तरह नेशनल हाईवे-44 के जाम होने का भय सता रहा है। कुंडली के उद्योगपति अपनी चिंता जाहिर कर चुके है। पहले हुए किसान आंदोलन के बाद अब दिल्ली व कुंडली क्षेत्र में फ्लाईओवर बन चुके हैं। कुंडली से दिल्ली के गांव सिंघोला तक फ्लाईओवर बना दिया गया है। अब रविवार को दिल्ली पुलिस ने फिर से कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है। किसानों का दिल्ली में प्रवेश रोकने को कुंडली-सिंघु बॉर्डर के फ्लाईओवर के नीचे व ऊपर बड़े-बड़े कंटेनर, पत्थर व लोहे के बैरिकेड रखवा दिए हैं। ऐसे में फिर से दिल्ली में आवागमन को रोके जाने की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


सिंघोला के पास भी पूरी तैयारी

दिल्ली की सीमा में करीब ढाई किलोमीटर अंदर भी किसानों को रोकने के व्यापक प्रबंध है। गांव सिंघोला के पास दिल्ली पुलिस व अद्र्धसैनिक बलों ने फिर से बेरिकेडिंग, कंटीले तार, लोहे व पत्थर के बैरिकेडके साथ सीमेंट के बैग भी रखवा दिए हैं। क्रेन भारी पत्थर लाकर रख रही है। क्रेन व कंटेनर भी लाकर रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी को सीसीटीवी लगाए जा रहे

दिल्ली पुलिस ने हाईवे पर सीसीटीवी लगाने शुरू कर दिए हैं। पहले लगे खराब सीसीटीवी को ठीक किया जा रहा है। पुलिस कंट्रोल रूम से सीसीटीवी की मदद से किसानों की गतिविधि पर नजर रख सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed