फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers took out the funeral procession of the effigy of the central government and burnt it.

Sonipat News: किसानों ने केंद्र सरकार के पुतले की शवयात्रा निकाल जलाया

Mon, 19 Feb 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 19 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers took out the funeral procession of the effigy of the central government and burnt it.
फोटो 09- सोनीपत के गोहाना में लघु सचिवालय के पास केंद्र सरकार के पुतले का दहन करते किसान। संवाद
गोहाना। खराब हुई फसलों का मुआवजा और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने की मांग को लेकर किसानों ने सोमवार को केंद्र सरकार के पुतले की शव यात्रा निकाली। इसके बाद किसानों ने सोनीपत रोड पर सड़क किनारे केंद्र सरकार के पुतले का दहन किया। साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने बताया कि किसान 29 जनवरी से लघु सचिवालय में मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। किसानों की मुख्य मांग बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने और एमएसपी पर कानून बनाने की है। इनका आरोप है कि कृषि विभाग व बीमा कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण हजारों किसान मुआवजा राशि का लाभ लेने से वंचित रह गए। इससे रोष है। यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वह आंदोलन तेज करेंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला सचिव राजमल, राजेश व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 09- सोनीपत के गोहाना में लघु सचिवालय के पास केंद्र सरकार के पुतले का दहन करते किसान। संवाद

फोटो 09- सोनीपत के गोहाना में लघु सचिवालय के पास केंद्र सरकार के पुतले का दहन करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed