{"_id":"6a5637e9f4425dfeb200dfac","slug":"farmers-to-protest-today-against-the-trade-deal-with-the-us-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156915-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में किसान आज करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में किसान आज करेंगे प्रदर्शन
Tue, 14 Jul 2026 06:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव कथूरा में ट्रेड डील के बारे में जानकारी देते किसान नेता सत्यवान नरवाल। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव कथूरा में मंगलवार को किसानों की बैठक की। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने अमेरिका के साथ की जा रही ट्रेड डील का विरोध किया। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील के विरोध में बुधवार को डीसी कार्यालय में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
सत्यवान नरवाल ने बताया कि क्षेत्र के किसान ट्रेड डील के विरोध में बुधवार को बाइक रैली निकालकर डीसी कार्यालय पहुंचेंगे। साथ ही 21 जुलाई को किसान घाट, दिल्ली में किसान एकत्रित होंगे।
उन्होंने कहा कि ट्रेड डील से केवल अमेरिका को ही फायदा होगा। वहां आबादी की तुलना में कृषि भूमि अधिक है। सरकार खेत खाली रखने के लिए किसानों को प्रोत्साहन राशि तक देती है। ऐसे में भारत के साथ ट्रेड डील होने के बाद वहां के किसानों को अपनी फसलों के लिए भारत में बहुत बड़ा बाजार मिलेगा।
विज्ञापन
ऐसा होने के बाद वहां खाली जमीन पर भी खेती शुरू हो जाएगी। वहां के अनाज को भारत में भेजा जाएगा जिससे यहां के किसानों को भारी नुकसान होगा। यहां के किसानों को उनकी फसलों का उचित भाव नहीं मिल सकेगा। इस अवसर पर कथूरा के प्रधान सुनील कुमार, कृष्ण, सुनहरा सिंह, अजय भी मौजूद रहे।