फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer's son Roshan is making a name for himself by winning a medal in power lifting.

Sonipat News: किसान का बेटा पॉवर लिफ्टिंग में पदक जीतकर नाम कर रहा रोशन

Sat, 22 Jun 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Jun 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Farmer's son Roshan is making a name for himself by winning a medal in power lifting.
फोटो 10- शिवा
गोहाना। गांव मदीना निवासी शिवा एक साल से पाॅवर लिफ्टिंग के गुर सीख रहे हैं। गांव मदीना स्थित नेताजी सुभाष चंद्र खेल अकादमी में सुबह शाम प्रतिभा को निखारने के लिए पसीना बहा रहे शिवा अब राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिवा ने बताया कि पिता खेती करते हैं। उसका बचपन से ही देश के लिए पदक जीतने का सपना रहा है। इसे पूरा करने के लिए पाॅवर लिफ्टिंग का अभ्यास कर रहा हूं। बताया कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी विश्व चैंपियन पॉवर लिफ्टर मुकेश सिंह गहलोत हैं। वह विश्व चैंपियन बनना चाहता है। प्रशिक्षक अजमेर ने बताया कि शिवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। एक साल के अंदर ही कई पदक जीते हैं। शिवा की प्रतिभा को देखते हुए उम्मीद है कि वह विश्व पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी देश के लिए पदक जीतेंगे।
विज्ञापन


यह हैं उपलब्धियां
शिवा ने इस साल जिलास्तरीय पाॅवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक व इस साल गुजरात के सूरत में आयोजित राष्ट्रीय पाॅवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। जिसकी बदौलत शिवा का विश्व पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता व एशियाई पाॅवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed