{"_id":"60bd17378ebc3e2780206db7","slug":"farmers-protest-meeting-sonipat-news-rtk611835724","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नेताओं की रिहाई व मुकदमे वापसी तक टोहाना थाने में रहेंगे, आज प्रदेश के सभी थानों का घेराव करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नेताओं की रिहाई व मुकदमे वापसी तक टोहाना थाने में रहेंगे, आज प्रदेश के सभी थानों का घेराव करेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। फतेहाबाद के टोहाना में किसान नेताओं पर दर्ज मुकदमों व गिरफ्तारी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने उनकी रिहाई व मुकदमे खत्म नहीं होने तक टोहाना थाने से नहीं हटने का एलान कर दिया है। वहां आसपास के जिलों के किसानों से पहुंचने की अपील की जा रही है।
वहीं किसानों द्वारा सोमवार को प्रदेश के थानों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के हजारों किसान रविवार को कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे और वहां मंदसौर में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए संकल्प दिवस मनाया गया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ. दर्शन पाल, जगजीत सिंह दल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव, अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि किसानों व सरकार के बीच गतिरोध जारी है। किसान नेताओं ने कहा कि अब लड़ाई रवि आजाद व विकास सीसर को रिहा कराने के साथ मुकदमे खत्म कराने के लिए हो रही है। इसलिए ही एलान कर दिया गया है कि हम उस समय तक पुलिस थाने से नहीं हटेंगे, जब तक उन दोनों को रिहा करने के साथ ही मुकदमा वापसी नहीं होती है। इसके साथ ही किसान संगठनों ने सोमवार को प्रदेश के सभी थानों का घेराव करके प्रदर्शन करने की बात कही है। इसके लिए फतेहाबाद, हिसार, सिरसा व आसपास के जिलों के किसानों को टोहाना में बुलाया गया है और अन्य जिलों के किसानों को अपने यहां प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है। वहीं अंबाला से काफी संख्या में किसान रविवार को कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे। कुंडली बॉर्डर पर मध्य प्रदेश के मंदसौर में 2017 में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए संकल्प दिवस मनाया गया। किसानों ने कार्यक्रम में शपथ लेते हुए कृषि कानून रद्द होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान भी किया।