फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, kranti divas, 5 june

किसान 5 जून को मनाएंगे संपूर्ण क्रांति दिवस

Sun, 30 May 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, kranti divas, 5 june
सोनीपत। किसान 5 जून को संपूर्ण क्रांति दिवस मनाएंगे और उस दिन भाजपा सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों के सामने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएगी। क्योंकि कृषि कानूनों के लिए 5 जून को विधेयक पास किया गया था। किसान नेताओं ने यह भी साफ कर दिया है कि इसको लेकर किसी तरह के टकराव की स्थिति से बचना है। वहीं कुंडली बॉर्डर पर शनिवार को किसानों के कई जत्थे पहुंचे और इस तरह से बॉर्डर पर दोबारा से भीड़ बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में आंदोलन की अगली रणनीति तय की गई। जिसको लेकर बलबीर सिंह राजेवाल, दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, हनान मौला, जगजीत सिंह दल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव, अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि पिछले साल 5 जून को कोरोना काल के बीच ही कृषि कानून बनाने के लिए विधेयक पास किया था। इसके साथ ही 5 जून 1974 को जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नारा देते हुए देश में जन आंदोलन खड़ा किया था। इसलिए ही 5 जून को संपूर्ण क्रांति दिवस मनाने का फैसला लिया गया है, जिसमें अधिक से अधिक किसानों से शामिल होने का आह्वान किया गया है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता स्व. चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। किसान नेताओं ने कहा कि खेती, किसान और गांव के विकास में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। चौधरी चरण सिंह असल मायनों में देश को आत्मनिर्भर बनाना चाहते थे, जिससे किसान के साथ ही मजदूर व गांव के लोग खुशहाल रह सके। किसानों ने उनको सबसे बड़ा किसान नेता बताया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने किसान घाट पहुंचकर भी स्व. चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed