फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, beat, two asi, case file

सिंघु बॉर्डर धरनास्थल पर किसानों की फोटो लेने पर दो एएसआई से मारपीट

Sun, 13 Jun 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, beat, two asi, case file
सोनीपत/नरेला। सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों पर दिल्ली पुलिस के एएसआई ने मारपीट का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पानीपत की तरफ से आ रहे जत्थे के फोटो खींचने पर उसे व उसके साथी एएसआई से मारपीट की गई है। मामले का पता लगने पर नरेला थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर दोनों को किसानों से छुड़वाया। पुलिस ने घायल एएसआई के बयान पर एक महिला समेत कई किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच में नियुक्त एएसआई रमेश ने नरेला थाना पुलिस को बताया कि उनकी ड्यूटी किसान आंदोलन में लगी है। वह कुंडली-नरेला रोड पर नियुक्त रहते हैं। वह अपने साथी एएसआई चंद्र सिंह के साथ ड्यूटी पर थे। इस बीच किसानों का एक जत्था पानीपत की तरफ से आंदोलन में शामिल होने के लिए आ रहा था। वह किसानों के जत्थे की फोटो ले रहे थे। इस बीच एक महिला उनके पास आई और फोटो लेने से मना किया। महिला ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। उनमें एक शमीम चौधरी नाम का युवक भी था। एएसआई रमेश का आरोप है कि सभी ने मिलकर दोनों की पिटाई की और पंडेर के कैंप में ले गए। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि आप सरकार के जासूस हैं। उन्होंने किसानों को दिल्ली पुलिस का पहचान पत्र भी दिखाया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद किसी तरह से घटना की सूचना नरेला थाना प्रभारी को मिली। एसएचओ नरेला मौके पर पहुंचे और उन्हें किसानों के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने घायल दोनों पुलिस कर्मियों का पुठ के अस्पताल में उपचार कराया। जिसमें चोट की पुष्टि हुई। नरेला थाना पुलिस ने महिला समेत अन्य किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed