{"_id":"67730238845662db2d0f068b","slug":"farmers-protest-after-11-days-the-wheels-of-express-trains-stopped-again-18-trains-cancelled-passengers-troubled-sonipat-news-c-197-1-snp1008-130081-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : 11 दिन बाद फिर थमे एक्सप्रेस ट्रेनों के पहिये, 18 ट्रेनें रद्द, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : 11 दिन बाद फिर थमे एक्सप्रेस ट्रेनों के पहिये, 18 ट्रेनें रद्द, यात्री रहे परेशान
Tue, 31 Dec 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। पंजाब के किसानों ने 11 दिन बाद एक बार फिर सड़कों पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर रोष जताया। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन व न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित 13 सूत्रीय मांगाें को लेकर किसानों ने पंजाब में कई जगह यातायात के आवागमन को रोका। ऐसे में रेलवे ने भी किसानों के प्रदर्शन को लेकर सोमवार को दिल्ली से पंजाब की ओर आने-जाने वाली करीब 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द रखा। इससे पहले किसानाें ने 19 दिसंबर को पंजाब में कई जगह रेलवे ट्रैक जाम कर रोष जताया था।
किसानों के प्रदर्शन को लेकर उत्तर रेलवे ने रविवार देर शाम को ही पंजाब रूट पर करीब 107 ट्रेनों के आवागमन को रद्द कर दिया था। सोमवार रेलवे की ओर से नई दिल्ली-पंजाब रूट आवागमन करने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द रखा गया। इन सभी ट्रेनों का सोनीपत स्टेशन पर भी ठहराव निर्धारित किया गया है। ट्रेनों के रद्द रहने से अधिकतर यात्री सोनीपत स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। कुछ यात्री पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की जानकारी लेकर वापस लौट गए। लंबी दूरी की रद्द की गई अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों का दिल्ली स्टेशन व कुछ ट्रेनों का अंबाला तक परिचालन किया गया। वहीं पंजाब से आने वाली ट्रेनों को अमृतसर में ही रोक लिया गया। इन ट्रेनों को नई दिल्ली व पंजाब की ओर रवाना नहीं किया गया। ऐसे में दिल्ली व अंबाला की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) के बैनर तले किसानों ने पंजाब में यातायात सहित रेलवे ट्रैक जाम करने को लेकर चार दिन पहले चेताया था। रेल मंत्रालय को आशंका थी कि किसान यातायात मार्ग सहित रेलवे ट्रैक पर उतर सकते हैं। इसी के चलते रविवार देर शाम लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर चलने वाली करीब 18 एक्सप्रेस ट्रेनों सहित उत्तर प्रदेश के रास्ते पंजाब जाने वाली 107 ट्रेनों को रद्द रखा गया।
विज्ञापन
दिल्ली-पंजाब रूट की रद्द एक्सप्रेस ट्रेनें
सोमवार को 14508 बठिंडा एक्सप्रेस, 15707-15708 आम्रपाली एक्सप्रेस, 12919-12920 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 11057-11058 दादर एक्सप्रेस, 12497-12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, 22429-22430 पठानकोट एक्सप्रेस, 12460 इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 12011-12012 कालका शताब्दी, 12925 पश्चिम एक्सप्रेस, 12057-12058 जन शताब्दी एक्सप्रेस को रद्द रखा गया। कुछ यात्री पूछताछ केंद्र तो कुछ यात्री रेलवे एप पर ट्रेनों का अपडेट देखते रहे। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को सोनीपत स्टेशन से वापस लौटना पड़ा।
रेलवे ने किसानों के प्रदर्शन को लेकर सोमवार को कई एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन रद्द किया है। कई ट्रेनों को दिल्ली व कुछ को अंबाला स्टेशन तक चलाया गया है। दिल्ली से पंजाब जाने वाली करीब 18 एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन रद्द रहा। यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली-अंबाला रूट पर सवारी गाड़ियों का परिचालन सुचारू रहा। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडल

-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप