फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers movement: Farmers came on the tracks in Punjab, wheels of trains stopped

किसान आंदोलन : पंजाब में ट्रैक पर उतरे किसान, ट्रेनों के थमे पहिये

Thu, 19 Dec 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers movement: Farmers came on the tracks in Punjab, wheels of trains stopped
सोनीपत। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन व न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित 13 सूत्रीय मांगाें को लेकर किसान पंजाब में कई जगह ट्रैक पर उतरे। संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) के बैनर तले बुधवार को किसानों ने पंजाब में कई जगह रेलवे ट्रैक जाम किया। इसके चलते अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर रेलवे यातायात बाधित रहा। सोनीपत स्टेशन पर रुकने वाली अप-डाउन लाइन की आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों को पंजाब में ही विभिन्न स्टेशनों पर रोक लिया गया। सोनीपत स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे। किसानों के ट्रैक से हटने के बाद इन ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से सोनीपत स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) ने 13 सूत्रीय मांगाें को लेकर 14 दिसंबर को रेलवे ट्रैक जाम करने की घोषणा की थी। बुधवार को किसान पंजाब के लुधियाना, जालंधर, साहनेवाल, पटियाला सहित कई जगह रेलवे ट्रैक पर उतर आए। किसानों के दोपहर 12 से 3 बजे तक दिए गए धरने से रेलवे यातायात बाधित रहा। इनमें सोनीपत स्टेशन पर ठहरने वाली पांच ट्रेनें भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

यह रही ट्रेनों की स्थिति
- 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस खन्ना स्टेशन के पास 3:42 घंटे रोका, यह ट्रेन 4:06 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
- 12926 पश्चिम एक्सप्रेस 2:43 घंटे चंडीगढ़ स्टेशन पर रोका गया, यह ट्रेन 3:31 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
- 22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 1:42 घंटे राजपुरा स्टेशन पर रोका गया, यह ट्रेन 3:41 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंची।
- 11058 दादर एक्सप्रेस 3:47 घंटे लुधियाना स्टेशन पर रोकी गई, यह ट्रेन 3:52 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
- 12920 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को पठानकोट कैंट स्टेशन के पास करीब 2:52 घंटे रोका गया, यह ट्रेन 4:52 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंची।
- 12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस काे 3:38 घंटे बाद भी शाम 6:40 बजे तक अमृतसर स्टेशन से रवाना नहीं किया गया, इस ट्रेन का रात 9:18 बजे सोनीपत स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

--
किसानों के रेलवे ट्रैक पर आने से रेलवे यातायात बाधित रहा। किसानों के तीन घंटे रेलवे ट्रैक पर धरना देने से अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर करीब आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। ऐसे में कई स्टेशनों पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed