फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers locked patanjali store

पतंजलि के स्टोर पर किसानों ने लगाया ताला, पोस्टर पर कालिख पोती

Sun, 10 Jan 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
farmers locked patanjali store
कुंडली बॉर्डर पर पतंजलि स्टोर का विरोध करते किसान। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे किसानों ने रविवार शाम को पतंजलि के स्टोर के बाहर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बाबा रामदेव के पोस्टर पर कालिख पोतने के साथ ही स्टोर पर ताला लगा दिया। किसानों ने बाबा रामदेव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि वह कृषि कानूनों को सही बता रहे हैं। किसान ने कहा कि पतंजलि के उत्पादों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों का जत्था रविवार शाम को कुंडली बॉर्डर पर स्थित पतंजलि के स्टोर पर पहुंचा। हरियाणा व पंजाब के युवा किसानों के अलावा कुछ बुजुर्ग किसान भी उनके साथ थे। उन्होंने पतंजलि स्टोर के बाहर जाते ही नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने यहां करीब आधे घंटे तक नारेबाजी की। वहीं, किसानों के जत्थे को देखकर संचालकों ने स्टोर को बंद कर दिया। जिसके बाद भी किसानों ने बाहर खड़े होकर नारेबाजी जारी रखी। किसानों ने कहा कि वह देश में सभी कॉरपोरेट्स के प्रतिष्ठानों का विरोध करेंगे। इससे पहले किसान एक कंपनी के पेट्रोल पंप, स्टोर व मॉल भी बंद करवा चुके है।
विज्ञापन

पतंजलि स्टोर के बाहर नारेबाजी करते हुए किसानों ने कहा कि बाबा रामदेव तीन कृषि कानूनों को सही बता रहे हैं। किसान उनका विरोध कर रहे हैं। रामदेव ने भाजपा सरकार के सत्ता में आने पहले अनेक दावे किए थे, लेकिन अब किसानों पर अत्याचार के बावजूद वह किसानों के खिलाफ बनाए कानूनों को सही बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को अहसास कराने को कर रहे विरोध
किसानों ने बताया कि वह सरकार को अहसास दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपना रहे है। किसानों का कहना है कि उन्होंने स्टोर के बाहर नारेबाजी की है। उन्होंने किसी तरह के कानून को हाथ में नहीं लिया है। किसानों के आने के बाद संचालकों ने खुद की स्टोर पर ताला लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed