{"_id":"67a28345994f93ea940eef10","slug":"farmers-leave-for-khanauri-border-with-water-from-fields-of-five-villages-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131821-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पांच गांवों के खेतों से जल लेकर किसान खनौरी बाॅर्डर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पांच गांवों के खेतों से जल लेकर किसान खनौरी बाॅर्डर रवाना
Wed, 05 Feb 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के खरखौदा से खन्नौरी बॉर्डर रवाना होते भारतीय नौजवान किसान यूनियन के सदस्य। संव
खरखौदा (सोनीपत)। भारतीय नौजवान किसान यूनियन से जुड़े विभिन्न गांवों के किसान मंगलवार को अपने खेतों का जल लेकर खनौरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के समर्थन में रवाना हुए। यूनियन के खंड प्रधान वेद प्रकाश उर्फ बेदी गोपालपुर ने कहा कि यह भ्रांति फैलाई जा रही है कि खनौरी बॉर्डर पर केवल पंजाब के किसान धरने पर बैठे हैं, जबकि हरियाणा के किसान भी उनके समर्थन में मजबूती से खड़े हैं।
वेद प्रकाश बेदी ने कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल सभी किसानों के हकों की लड़ाई के लिए आमरण अनशन पर हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। लंबे समय से किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकारी उदासीनता के चलते समाधान नहीं निकल पा रहा। इस मौके पर देशपाल रोहणा, कैप्टन विजेंद्र मटिंडू, अजय छिनौली, इंद्रजीत, विकास सोहटी समेत अन्य किसान मौजूद रहे। सभी ने एकजुटता दिखाते हुए संघर्ष जारी रखने की बात कही।