फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers angry over wheat procurement not starting as per Farmana

Sonipat News: फरमाणा में गेहूं की खरीद शुरू न हाेने पर किसानों में रोष

Sun, 14 Apr 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry over wheat procurement not starting as per Farmana
सोनीपत के गांव फरमाणा स्थित खरीद केंद्र में गेहूं की खरीद नहीं होने पर बैठक करते किसान। संवाद
खरखौदा। गांव फरमाणा के सब यार्ड में गेहूं की खरीद शुरू नहीं होने के विरोध में रविवार को किसानों ने बैठक की। उन्होंने कहा कि उन्हें फरमाणा सब यार्ड के बजाय मोहाना स्थित साइलो में गेहूं बेचने की बात कही जा रही है। वह जब आढ़तियों के पास जाते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि अभी तक बारदाना ही नहीं आया है। ऐसे में किसानों ने फरमाणा सब यार्ड में खरीद शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को किसान विभिन्न किसान यूनियन के नेता भी फरमाणा पहुंचे। किसानों ने कहा कि पिछले साल भी फरमाणा के खरीद केंद्र पर शुरुआत में गेहूं नहीं खरीदा नहीं गया था, लेकिन किसानों ने रोष जताया तो खरीद शुरू कर दी थी। इस बार भी ऐसा ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार ने फरमाणा खरीद केंद्र को सब यार्ड का दर्जा दे रखा है, दूसरी तरफ यहां गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है। सरकार तत्काल प्रभाव से खरीद शुरू करें। किसान नेताओं ने कहा कि मोहाना व फरमाणा क्षेत्र के किसान एक साथ मिलकर संघर्ष करें और अपनी मांग को मनवाने के लिए आवाज उठाएं। सोमवार दोपहर दो बजे तक खरीद शुरू नहीं की गई तो वह कठोर निर्णय लेंगे। इस दौरान विरेंद्र, जयसिंह दहिया, सत्यवान नरवाल, दयानंद गहलावत, सतबीर गहलावत, फरमाणा के सरपंच जगदीश, पूर्व सरपंच विरेंद्र, पूर्व सरपंच राजेश रिढ़ाऊ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वर्जन
फरमाणा में गेहूं की खरीद की जाएगी। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसान की मर्जी है कि वह अपना गेहूं फरमाणा लेकर आए या वह मोहाना स्थित साइलो में लेकर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगजीत सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed