फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers alert after Delhi violence

दिल्ली हिंसा के बाद से किसान चौकस, संसद के बाहर जाने वाले किसानों को हर रोज अलग रंग के दिए जाएंगे पहचान पत्र

Sat, 24 Jul 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers alert after Delhi violence
कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में हुई हिंसा के बाद से पूरी तरह चौकस है। अब किसान रोजाना दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंचकर समानांतर संसद चला रहे हैं। ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है। दिल्ली पहुंचने वाले किसानों के पहचान पत्रों के रंग रोजाना बदले जा रहे हैं। किसान नेताओं का मानना है कि हर रोज एक जैसे पहचान पत्र जारी करने का फायदा उपद्रवी उठा सकते हैं और आंदोलन में घुस सकते हैं। जिससे बचने के लिए पहचान पत्रों का रंग अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने निर्णय लिया था कि मानसून सत्र के दौरान हर कार्य दिवस पर किसान संगठनों से 200 किसान जंतर मंतर पर पहुंचेंगे और वहां समानांतर संसद चलाकर कृषि कानूनों समेत किसानों से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। इसके बाद से 22 जुलाई से किसानों का दिल्ली पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। ऐसे में किसानों के बीच किसी शरारती तत्व के घुसकर कोई उपद्रव मचाने के डर के चलते पूरी एहतियात बरती जा रही है। किसानों का मानना है कि 26 जनवरी को हुए उपद्रव के लिए कुछ ऐसे लोग जिम्मेदार हैं, जो मौका पाकर आंदोलन में घुस गए थे। किसान मोर्चा के कानूनी सलाहकार प्रेम सिंह भंगु ने बताया कि इस बार उन्हें आशंका है कि कुछ उपद्रवी लोग आंदोलन में घुस सकते हैं। ऐसे में मोर्चा ने निर्णय लिया है कि सुरक्षा के मोर्चे पर व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा। ऐसे में किसानों को जारी किए जाने वाले पहचान पत्र का रंग हर रोज बदला जा रहा है। खास बात यह है कि जिन किसानों को यह पहचान पत्र जारी किए जाएंगे, उन्हें भी रवाना होने से कुछ समय पहले ही अपने नए पहचान पत्र का रंग पता चलेगा। संयुक्त मोर्चा सदस्यों ने बताया कि पहले दिन के पहचान पत्र के गलत इस्तेमाल होने की आशंका के चलते ऐसा निर्णय लिया है। वहीं, संसद कूच के दूसरे दिन भी कुंडली बॉर्डर से 200 किसान 5 बसों में बैठ कर रवाना हुए। रवाना होने से पहले किसानों ने बताया कि वह किसान संसद के माध्यम से दुनिया के सामने एक अनूठा उदाहरण रख रहे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन किसान संसद में बोले 45 किसान
जंतर मंतर पर चलाई जा रही किसान संसद में पहले दिन 45 किसानों को बोलने का मौका दिया गया। हर किसान के पास तय समय था, जिसमें उसे कृषि कानूनों की खामियों व अन्य मुद्दे पर बोलना था। संसद के समान ही किसान संसद में समय पर लंच, चाय व डिनर दिया गया। किसानों ने अपने भाषणों के दौरान सरकार के सामने कृषि कानूनों की कमियां बताते हुए इन्हें रद्द करने की मांग की। किसान संसद में वोटर व्हीप का पालन नहीं करने वालों का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने अपनी शुरुआत कर दी है। पूरे विश्व ने भारत के किसानों की संसद देख ली है। इसका असर देश की संसद पर भी हुआ और संसद चल ही नहीं सकी। किसानों ने पैरलल संसद चलाकर इतिहास रच दिया है। -पन्नू सिंह, किसान नेता।
पहले दिन सरकार व दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने जंतर मंतर पर शांतिपूर्वक संसद चलाकर दुनिया के सामने उदाहरण पेश किया। अब पूरी व्यवस्था हो गई है। आगे से किसान संसद और बेहतर तरीके से चलेगी। -मंजीत राय, किसान नेता।

किसानों की संसद नजीर बनेगी। किसान संसद में करीब 100 सांसद भी पहुंचे। जिनमें केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बंगाल, उत्तर प्रदेश व आंध प्रदेश से सांसद पहुंचे थे। जिन्होंने धरने को समर्थन दिया। उन्हें उम्मीद है कि आगे अन्य पार्टियों के सांसद भी किसान संसद को समर्थन देने के लिए पहुंचेंगे। किसान संसद के लिए सभी तैयारी पूरी है। किसान अपनी मांगों को पूरा कराकर ही वापस जाएंगे। -सतनाम सिंह, किसान नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed