{"_id":"651bdf34f8103a3d8400da33","slug":"farmer-organizations-took-out-procession-in-sonipat-burnt-effigy-of-union-minister-of-state-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: किसान संगठनों ने निकाला जुलूस, जलाया केंद्रीय राज्य मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: किसान संगठनों ने निकाला जुलूस, जलाया केंद्रीय राज्य मंत्री का पुतला
Tue, 03 Oct 2023 03:00 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 03 Oct 2023 03:00 PM IST
सार
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से हंसराज राणा व जयकरण ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री को तुरंत गिरफ्तार करें व हत्या से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को काला दिवस मनाया गया। पंचायत घर में विभिन्न किसान व मजदूर संगठनों के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और वहां से जुलूस निकालते हुए पुलिस लाइन के गेट तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री का पुतला फूंककर रोष जताया।
विज्ञापन
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से हंसराज राणा व जयकरण ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री को तुरंत गिरफ्तार करें व हत्या से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। सरकार ने उनको गिरफ्तार करने की बजाय राज्य मंत्री पद पर रखा हुआ है, जो केंद्री सरकार के चरित्र को उजागर करता है। जब तक सरकार केंद्रीय राज्य मंत्री को गिरफ्तार नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान भारतीय किसान सभा से रणबीर मलिक, शीलकराम मलिक, किसान मजदूर संघर्ष समिति से डॉ. सत्यपाल रांगी, भारतीय किसान पंचायत से सचिन व दलबीर, किसान मजदूर पंचायत से भगत सिंह व वजीर समेत अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन