फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer leaders left for Lakhimpur Kheri from Kundli Border Sonipat

लखीमपुर में बवाल: कुंडली बॉर्डर से कई किसान नेता यूपी रवाना, संयुक्त किसान मोर्चा ने की हत्या का केस दर्ज करने की मांग

Sun, 03 Oct 2021 09:37 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडली/सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडली/सोनीपत (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 03 Oct 2021 09:37 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति ने लखीमपुर खीरी की घटना के तुरंत बाद कुंडली बॉर्डर पर आपात बैठक बुलाई। कई किसान नेता उत्तर प्रदेश रवाना भी हो गए हैं। योगेंद्र यादव ने पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराने की मांग की।

विज्ञापन
Farmer leaders left for Lakhimpur Kheri from Kundli Border Sonipat
संयुक्त किसान मोर्चा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने यूपी के लखीमपुर खीरी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, उनके बेटे और उनके लोगों पर तुरंत हत्या के मुकदमे दर्ज करने व मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। एसकेएम ने यूपी के भाजपा नेताओं को राज्य के किसानों को ललकारने से रोकने की भी चेतावनी दी है।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति ने लखीमपुर खीरी की घटना के तुरंत बाद कुंडली बॉर्डर पर आपात बैठक बुलाई। बैठक के बाद एसकेएम के वरिष्ठ नेता डॉ. दर्शनपाल ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा एक जनसभा में किसान नेताओं के खिलाफ जारी खुली धमकी के विरोध में रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान काला झंडा दिखाने के लिए तिकुनिया हेलीपैड पर जुटना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं को लोकतांत्रिक तरीके से किया विरोध बर्दास्त नहीं हुआ। किसानों पर एक क्रूर और अमानवीय हमले में भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, उनके बेटे, उनके चाचा और अन्य से जुड़े वाहनों का काफिला कई प्रदर्शनकारियों को कुचल गया। एसकेएम ने कहा कि बताया जा रहा है कि एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में कई किसानों की भी मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी है कि तराई किसान संगठन व एसकेएम नेता तजिंदर सिंह विर्क भी घायल हैं। इस क्रूर हमले के बाद किसानों को जवाबी कार्रवाई के लिए उकसाया भी गया और भाजपा नेता के वाहनों को तोड़ दिया गया।

संयुक्त किसान मोर्चा की मांग है कि उत्तर प्रदेश सरकार अजय मिश्रा टेनी की तरफ से शामिल सभी लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा तुरंत दर्ज करे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाए। 

इस बीच कुंडली बॉर्डर के अलावा अनेक एसकेएम नेता अलग-अलग जगहों से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं योगेंद्र यादव ने कहा कि मामले की पूरी जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से कराई जाए।

जांच यूपी से बाहर ही कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने सोमवार सुबह 10 बजे से एक बजे तक डीसी कार्यालय के बाहर धरना देकर मांगपत्र सौंपने को कहा है। 

एसकेएम ने कहा- सीएम मनोहर लाल के इरादे अस्वीकार्य
एसकेएम नेता डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि एक पूरी तरह से अस्वीकार्य घटनाक्रम में हरियाणा के सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल को एक वीडियो क्लिप में कार्यकर्ताओं को लठ उठाने और किसानों पर हमला करने की बात सामने आ रही है। यह स्पष्ट हो गया कि आयुष सिन्हा जैसे अधिकारियों को यह छूट कहां से मिलती है।


जबकि किसान आंदोलन ने शांति और अहिंसा को अपना मूल बना लिया है। एसकेएम भाजपा के मुख्यमंत्री के हिंसक इरादे की कड़ी निंदा करता है और मांग करता है कि वह तुरंत माफी मांगे और अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed