फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer dies after being hit by a combine

Sonipat News: कंबाइन की चपेट में आने से किसान की मौत

Tue, 15 Apr 2025 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 15 Apr 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by a combine
गोहाना। गांव गंगाना-बुटाना रोड पर कंबाइन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव गंगाना निवासी रणवीर ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उसके पिता तकदीर सिंह उनके भाई कृष्ण के पास रहते थे। मंगलवार को वह, उनके पिता और अन्य परिजन गंगाना-बुटाना रोड के पास खेत से पशुचारा लेने गए थे। वह बुग्गी में पशुचारा लेकर लौट रहे थे। परिवार के सदस्य बुग्गी पर बैठे थे, जबकि उनके पिता पैदल आ रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार कंबाइन ने पीछे से उनके पिता को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह उन्हें लेकर गांव खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed