{"_id":"5ffb43438ebc3e2f84645548","slug":"fake-passport-raju-basaudi-accused-arrest-police-sonipat-news-rtk590280286","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद ने ही पासपोर्ट बनवाने को राजू बसौदी के गुर्गे से लिए थे पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद ने ही पासपोर्ट बनवाने को राजू बसौदी के गुर्गे से लिए थे पांच लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कुख्यात राजू बसौदी समेत अन्य के फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में एसटीएफ ने हिमाचल प्रदेश के अरविंद से कई घंटे पूछताछ की है। उसकी जानकारी के आधार पर तीन टीम पंजाब में छापे मार रही है। उससे पूछताछ के आधार पर राजू बसौदी व काला जठेड़ी गैंग की सहायता करने वाले युवकों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनके छिपने और बाहर भागने के मामले में भी उससे जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
कुख्यात राजू बसौदी का फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लिए गए हिमाचल प्रदेश के अरविंद से एसटीएफ को कई जानकारियां मिली हैं। एसटीएफ के अनुसार फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गैंग के तार सीधे तौर पर राजू बसौदी और काला जठेड़ी गैंग से जुड़े हुए हैं। अरविंद गैंग के सदस्यों को फर्जी आईडी तैयार कराकर उपलब्ध कराता था। फर्जी आईडी पर गैंग के सदस्यों के लिए होटलों में कमरे बुक किए जाते थे। जिससे पुलिस को उनके बारे में पता नहीं लग पाता था। एसटीएफ को अरविंद ने अपने साथियों के बारे में जानकारी दी है। उनकी तलाश के लिए तीन टीमें पंजाब और हिमाचल प्रदेश में छापे मार रही हैं। जांच में सामने आया है कि अरविंद ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए राजू बसौदी के गुर्गे से पांच लाख रुपये लिए थे। उसके बाद ही राजू बसौदी को सरदार का लुक देकर पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने में मदद की गई थी। पुलिस उनका पता लगा रही है कि जिन्होंने राजू बसौदी-काला जठेड़ी के गुर्गों की मुलाकात अरविंद से कराई थी।
वर्जन
प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए आरोपी अरविंद से पूछताछ में लगातार जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उसके साथियों का पता लगाने के लिए एसटीएफ छापे मार रही है। इस मामले में जल्द ही अन्य की गिरफ्तारी की जाएंगी। टीम लगातार पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने में लगी है।
विज्ञापन
- महेश कुमार श्योराण, डीएसपी, एसटीएफ।