फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fake number plate was put on the stolen car, accused caught

Sonipat News: चोरी की गाड़ी पर लगा रखी थी फर्जी नंबर प्लेट, आरोपी काबू

Thu, 19 Dec 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fake number plate was put on the stolen car, accused caught
सोनीपत। शहर थाना पुलिस ने चोरी की गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से राजस्थान के जयपुर हाल सेक्टर-23 झुग्गी निवासी महेंद्र है। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


शहर थाना के एएसआई मनोज ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-23 आउटर रोड पर मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि महेंद्र महलाना रोड पर झुग्गी डालकर रहता है। वह आयुर्वेदिक दवा बेचता है। उसके पास जो गाड़ी वह चोरी की है और फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी है। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। वह कागजात नहीं दिखा सका। गाड़ी चोरी की मिली। आरसी में चेसिस नंबर अलग-अलग पाए गए। मामले को लेकर पुलिस ने धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed