{"_id":"681a69934ee221099e0d3b76","slug":"factory-worth-rs-270-lakh-laptop-and-idols-stolen-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136274-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फैक्टरी 2.70 लाख रुपये, लैपटॉप और मूर्तियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फैक्टरी 2.70 लाख रुपये, लैपटॉप और मूर्तियां चोरी
Wed, 07 May 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 07 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव झुंडपुर स्थित फैक्टरी से चोर 2.70 लाख रुपये, लैपटॉप व मूर्तियां चोरी कर ले गए। फैक्टरी मालिक के बयान पर राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुंडली स्थित पारकर रेजिडेंसी निवासी विशाल ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह झुंडपुर में फैक्टरी चलाते हैं। रविवार को छुट्टी के कारण फैक्टरी को ताला लगाकर घर गए थे। सोमवार को जब कंपनी में आए तो ताला टूटा हुआ था। चोर मैनेजर के कमरे से लैपटॉप, अलमारी तोड़कर 2.70 लाख रुपये, चांदी व अन्य धातु की मूर्तियां चोरी कर ले गए। सीसीटीवी में एक संदिग्ध बाइक सवार नजर आ रहा है। संवाद