फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Factory worker beaten to death in money transaction, three arrested

पैसों के लेनदेन में फैक्टरी कर्मी की पीटकर हत्या, तीन गिरफ्तार

Thu, 24 Feb 2022 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Factory worker beaten to death in money transaction, three arrested
फैक्टरी कर्मी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
प्याऊ मनियारी के पास पैसों के लेनदेन में एक फैक्टरी कर्मी की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कर्मी के साथी के बयान पर मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एएसपी उपासना ने वीरवार शाम को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि दिल्ली के बवाना स्थित जेजे कॉलोनी निवासी साजिद ने कुंडली थाना पुलिस को 23 फरवरी को बताया था कि वह अपने दोस्त मूलरूप से बिहार के जिला मुर्शिदाबाद के गांव तालिब निवासी मंगलू के साथ 22 फरवरी को प्याऊ मनियारी आया था। उनका कई दिन पहले नांगल कलां के प्रविंद्र के साथ कुंडली में झगड़ा हो गया था। जब वह मंगलवार दोपहर को प्याऊ मनियारी आए तो प्रमिंद्र ने तीन साथियों को बुला लिया। वह बाइक पर डंडे व रॉड लेकर वहां पर पहुंच गए थे। उनके पहुंचते ही प्रविंद्र ने मंगलू को पीछे से पकड़ लिया था। बाइक पर आए युवकों ने रॉड और डंडे से मंगलू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके मुंह, सिर व नाक से खून बहने लगा। उसको बचाने का प्रयास करने पर साजिद को भी पीटकर घायल कर दिया था। बाइक से आने वाले हमलावरों को प्रविंद्र ने विनय उर्फ डोन, साहिद उर्फ रोहित और झाऊ कहकर बुलाया था। वह बार-बार जान से मार देने और जिंदा नहीं छोड़ने की धमकी दे रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो चारों युवक बाइक से फरार हो गए थे। उसने घायल मंगलू को नरेला के अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

अब पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ी
पुलिस ने मामले में पहले मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था। बाद में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ दी गई थी। वीरवार को उपचार के दौरान मंगलू की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी। पुलिस ने नांगल कलां के प्रमिंद्र व साहिद उर्फ रोहित और गांधी कॉलोनी दिल्ली के रहने वाले जयसम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसी को लेकर उन्होंने हमला किया था। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed