{"_id":"68d2e724c9c80264210b02db","slug":"factory-owner-arrested-for-supplying-fake-ghee-sonipat-news-c-197-1-snp1001-142760-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नकली घी सप्लाई करने का आरोपी फैक्टरी मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नकली घी सप्लाई करने का आरोपी फैक्टरी मालिक गिरफ्तार
Tue, 23 Sep 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। शहर थाना गोहाना की पुलिस ने त्योहारी सीजन में भारी मात्रा में नकली घी की सप्लाई करने के मामले में फैक्टरी मालिक जींद की शिव कॉलोनी के अमित को गिरफ्तार किया है। वह पिल्लूखेड़ा में फैक्टरी चलाता था। न्यायालय के आदेश पर उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
रविवार रात को शहर थाना गोहाना की पुलिस ने पुराना बस स्टैंड के निकट एक ऑटो को रुकवाकर जांच की थी। ऑटो में विभिन्न मार्का खई नकली घी की 28 पेटियां मिली थीं। पुलिस ने ऑटो में घी लेकर जा रहे जींद के गांव बीबीपुर के जसबीर को गिरफ्तार किया था।
उसने पूछताछ में बताया था कि वह पिल्लूखेड़ा में फैक्टरी से घी लेकर आया था। घी को गोहाना में सप्लाई करना था। पुलिस ने इसी मामले में फैक्टरी मालिक अमित को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि आरोपित को न्यायालय के आदेश पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
उसने जसबीर को अच्छा कमीशन का लालच देकर घी की सप्लाई करने के लिए तैयार किया था। फैक्टरी मालिक से पता लगाया जाएगा कि वह कहां-कहां पर घी की सप्लाई करवाता था।