फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Factory owner and two workers died

Sonipat News: फैक्टरी मालिक और दो श्रमिकों ने तोड़ा दम

Thu, 30 May 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Factory owner and two workers died
सोनीपत। हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी), राई स्थित रबड़ बेल्ट बनाने की फैक्टरी में आग लगने के बाद केमिकल के ड्रम और सिलिंडर फटने से झुलसे पड़ोसी फैक्टरी मालिक और दो श्रमिकों की मौत हो गई है। फैक्टरी मालिक को दिल्ली और श्रमिकों को बहालगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं हादसे में झुलसने वालों की संख्या 52 तक पहुंच गई है। रबड़ फैक्टरी मालिक के भतीजे अंशुल जैन व रीमा प्रधान राकेश देवगन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


एचएसआईआईडीसी, राई स्थित सांवरिया एक्सपोर्ट फैक्टरी में रबड़ की बेल्ट बनाई जाती है। फैक्टरी में मंगलवार शाम करीब पौने चार बजे अचानक आग लग गई थी। फैक्टरीकर्मी व अन्य अधिकारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अन्य फैक्टरी मालिक और श्रमिक भी मौके पर पहुंच गए थे। इसी दौरान अचानक हुए ब्लास्ट में कई लोग झुलस गए थे।
विज्ञापन


बचाव कार्य में मदद के लिए पहुंचे राई औद्योगिक क्षेत्र के फैक्टरी संचालक दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी राहुल जैन व उनके पिता सीताराम, राई इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (रीमा) के प्रधान राकेश देवगन भी झुलस गए थे। साथ ही रबड़ फैक्टरी मालिक दिल्ली के रोहिणी निवासी दुलीचंद अग्रवाल के भाई शालीमार बाग दिल्ली निवासी नंद गोपाल अग्रवाल व उनके बेटे अंशुल अग्रवाल भी झुलस गए थे। परिजन राहुल जैन को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली ले गए थे। दिल्ली में देररात राहुल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार दोपहर को पुलिस को हादसे में झुलसे उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव चठिया छिज्जू के उपेंद्र (50) की भी बहालगढ़ के निजी अस्पताल में मौत होने की सूचना मिली। वहीं आजमगढ़ जिले के निवासी श्रमिक रामचंद्र की भी मौत हो गई। झुलसे लोगों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। इनको नागरिक अस्पताल समेत सोनीपत के तीन निजी अस्पताल, खानपुर मेडिकल कॉलेज व रोहतक पीजीआई में उपचार दिया जा रहा है। हादसे की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बॉयलर नहीं फटा था। फैक्टरी में केमिकल का ड्रम अचानक धमाके साथ फटने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed