{"_id":"674633eaa6a964ad8f086c36","slug":"facility-now-the-women-special-train-will-have-coaches-for-male-passengers-sonipat-news-c-197-1-snp1008-128341-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा : अब महिला स्पेशल ट्रेन में होंगी पुरुष यात्रियों की बोगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा : अब महिला स्पेशल ट्रेन में होंगी पुरुष यात्रियों की बोगियां
Wed, 27 Nov 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। महिला स्पेशल ट्रेन अब केवल महिलाओं के लिए नहीं रही। उत्तर रेलवे ने इस सवारी गाड़ी में बोगियां बढ़ाने के साथ पुरुष यात्रियों को भी इसमें आवागमन की छूट दी है। फिलहाल दिल्ली-पानीपत रूट पर शनिवार-रविवार को छोड़कर पांच दिन महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। छह बोगियां बढ़ाने के साथ अब महिला स्पेशल ट्रेन में कुल 12 बोगियां कर दी गई हैं। हालांकि इसकी तीन बोगियों में अब भी केवल महिलाएं ही सफर कर सकेंगी, जबकि नौ बोगियों में पुरुष यात्री भी सवार हो सकेंगे।उत्तर रेलवे ने कामकाजी महिलाओं की सुविधा को देखते हुए कोरोना काल से पहले दिल्ली-पानीपत रूट पर (ट्रेन संख्या 04963-04964) महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया था। इस सवारी गाड़ी को विशेषतौर पर कामकाजी महिलाओं व युवतियों के सुरक्षित आवागमन को लेकर शुरू किया गया था। सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन कर रहे हैं। इनमें करीब 10000 से ज्यादा महिलाएं भी शामिल हैं। यह महिलाएं ज्यादातर सोनीपत से दिल्ली, नरेला व पानीपत में काम करने के लिए रोजाना आवागमन कर रही हैं। वहीं सवारी गाड़ियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने महिला स्पेशल ट्रेन में छह बोगियां बढ़ाने के साथ नौ बोगियों में पुरुष यात्रियों को आवागमन में छूट दी है। दैनिक यात्री दीपक, अमित कुमार, नरेश, सुरेश कुमार व संदीप ने बताया कि अब पुरुष यात्री भी महिला स्पेशल ट्रेन में आवागमन कर सकते हैं। इससे यात्रियों को फायदा मिल सकेगा।
केवल नाम का सुरक्षित रह जाएगा सफर
दैनिक महिला यात्री कमलेश, संगीता, कुसुम, सुनीता, सोनिया व प्रमिला ने बताया कि वह रोजाना सोनीपत से दिल्ली व नरेला रूट पर आवागमन करती हैं। महिला स्पेशल ट्रेन में अब पुरुष यात्रियों के आवागमन से वह सुरक्षा महसूस नहीं कर सकेंगी। 12 बोगियां होने के बावजूद महिलाओं के लिए केवल तीन बोगियां रखी गई हैं। भीड़ ज्यादा होने पर उन्हें अन्य बोगियों में पुरुष यात्रियों के बीच सफर करना पड़ेगा। ऐसे में उन्हें इस सुविधा का पूर्ण लाभ नहीं मिल सकेगा।
उत्तर रेलवे ने यात्रियों को सुगम यातायात सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से ही महिला स्पेशल ट्रेन में छह और बोगियां बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे पुरुष यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। हालांकि अभी भी इस गाड़ी में तीन बोगियां महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। महिला बोगी में चढ़ने वाले पुरुष यात्रियों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे