{"_id":"677ef35fc5c38075c40f84b5","slug":"facilities-will-be-increased-in-two-government-schools-by-rs-5329-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1002-130500-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो राजकीय विद्यालयों में 53.29 लाख रुपये से बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो राजकीय विद्यालयों में 53.29 लाख रुपये से बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
Thu, 09 Jan 2025 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर सुधारने के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इस कड़ी में अब जिले के दो स्कूलों में बाउंड्री वॉल व पुस्तकालय बनाए जाएंगे। इतना ही नहीं स्मार्ट बोर्ड पर पढ़ाई करवाने के दौरान विद्यार्थियों के सामने किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए सोलर सिस्टम भी लगाया जाएगा। इस पर शिक्षा विभाग 53.29 लाख रुपये खर्च करेगा। इन कार्यों के लिए टेंडर लगा दिया है। शिक्षा विभाग राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। जिले के खरखौदा खंड के गांव थाना कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाउंड्री वॉल और गांव रोहट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाउंड्री वॉल के साथ ही पुस्तकालय बनवाने और सोलर लाइट लगवाने के लिए मुख्यालय से मांग की गई थी। इसको लेकर अब मंजूरी मिल गई है। विभाग ने इन कार्यों को लेकर टेंडर लगा दिया है। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि टेंडर जारी होने के बाद योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
सोलर सिस्टम लगने के बाद बाधित नहीं होगी पढ़ाई
राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को स्मार्ट बोर्ड पर पढ़ाने के लिए बिजली की जरूरत पड़ती है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार बिजली नहीं आने से स्मार्ट बोर्ड का प्रयोग नहीं हो पाता, जिसे देखते हुए गांव रोहट के स्कूल में अब सोलर सिस्टम लगवाने के कवायद तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यहां सोलर सिस्टम लगने के बाद विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी।
-
जिले के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा व सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के दो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में बाउंड्रीवाल व पुस्तकालय बनाया जाना है। जिसको लेकर टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन
-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद