फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eye check up camp organized for the needy

Sonipat News: जरूरतमंदों के लिए लगाया नेत्र जांच शिविर

Wed, 08 Jan 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Eye check up camp organized for the needy
फोटो 05- सोनीपत के गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शिविर के दौरान युवती के नेत्रों की जांच
सोनीपत। गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में दी महाराजा अग्रसेन समिति की ओर से नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में दिल्ली के चिकित्सकों की टीम ने 140 लोगों ने नेत्रों की जांच की। शिविर में जांच के दौरान 21 लोगों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए टीम के साथ दिल्ली भेजा गया। अन्य लोगाें को जांच के बाद निशुल्क दवाई दी गई। समिति के प्रधान टीकाराम मित्तल व वरिष्ठ उप प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि शिविर लगाकर जरूरतमंद लोगों की आंखों का पूर्णता इलाज करवाया जा रहा है। हर माह लगने वाले शिविर में महाराजा अग्रसेन समिति के सदस्य एकजुट होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, ताकि जरूरतमंदों को जल्द व निशुल्क इलाज दिलवाया जा सके। सोमवार को शिविर में मरीजों के लिए अर्णव ऑप्टिशियन की ओर से निशुल्क चश्मों का प्रबंध किया गया। वर्मा लैब की ओर से मरीजों के मधुमेह व रक्तचाप की जांच की गई। शिविर प्रभारी प्रदीप गोयल ने बताया कि समय-समय पर शिविर में स्कूलों के विद्यार्थियों की भी जांच करवाई जाती है। शिविर में समिति के महासचिव ओडी गर्ग, दयाराम जैन, डॉ. राजेश गुप्ता, राजीव गर्ग, लक्ष्य गोयल, आशु मंगला, विजय गोयल, अजय मालिक, साहिल मित्तल, अमन गोयल, श्याम सुंदर मित्तल, चिकित्सक टीम में इबरान, अंकुर, सलौनी, महेंद्र, वंशिका, महकार, मलिका व लक्ष्मी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed