फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   extortion demanded from factory owner in Kharkhoda IMT

Sonipat: फैक्टरी मालिक से मांगी 50 लाख रंगदारी, खरखौदा आईएमटी में नीलगिरी फैक्टरी के मालिक ने दी शिकायत

Mon, 17 Jun 2024 01:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 01:45 PM IST
सार

रविवार रात जब गार्ड ड्यूटी पर था तो फिर से वह युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ फैक्टरी के आफिस पर पहुंचा और गार्ड से गाली-गलौज करने के साथ ही कार्यालय का शीशा तोड़ दिया। इतना ही नहीं फिर से 50 लाख रुपये देने की बात कही।

विज्ञापन
extortion demanded from factory owner in Kharkhoda IMT
खरखौदा पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

खरखौदा आईएमटी में एक फैक्टरी मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फैक्टरी मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने की तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


खरखौदा आईएमटी में नीलगिरी नाम की एकमात्र फैक्टरी है जिसमें निर्माण कार्य होता है। कंपनी को करीब पौने दो साल पहले शुरू किया गया था। फैक्टरी मालिक दिल्ली के रोहिणी निवासी मुकेश गोयल ने पुलिस को बताया है कि उनके गार्ड ने कई दिन पहले भी उसे बताया था कि रामपुर गांव का रहने वाला एक युवक उसके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी देकर गया है कि अगर तेरे मालिक को यहां पर फैक्टरी चलानी है तो कह देना 50 लाख रुपये भिजवा देगा। हालांकि उसने इस बात को अनसुना कर दिया था।
विज्ञापन


अब रविवार रात जब गार्ड ड्यूटी पर था तो फिर से वह युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ फैक्टरी के आफिस पर पहुंचा और गार्ड से गाली-गलौज करने के साथ ही कार्यालय का शीशा तोड़ दिया। इतना ही नहीं फिर से 50 लाख रुपये देने की बात कही। सुबह गार्ड ने फैक्टरी में पहुंचने पर उन्हें अवगत कराया। मामले की शिकायत मुकेश गोयल ने पुलिस को देते हुए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। थाना प्रभारी अंकित कुमार का कहना है कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed