{"_id":"69bfee30382d752074086ede","slug":"expressed-displeasure-by-selling-fruits-sitting-in-the-potholes-on-the-roads-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151290-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सड़कों में हुए गड्ढे में बैठकर फल बेचकर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सड़कों में हुए गड्ढे में बैठकर फल बेचकर जताई नाराजगी
विज्ञापन
सड़क किनारे गड्ढे में बैठकर केले बेचते जिला पार्षद संजय बड़वासनिया। स्रोत : प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। गोहाना रोड और ककरोई रोड की जर्जर हालत के विरोध में जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने सड़क के किनारे बने पांच फीट गहरे गड्ढे में बैठकर फल बेचते हुए प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
बड़वासनी ने कहा कि सिटी सेंटर के पास भी बड़ा गड्ढा बना हुआ है। इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर और पीडब्ल्यूडी को कई बार शिकायत और ज्ञापन दिए जा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल लीपापोती कर रहा है।
उन्होंने कहा कि करेवड़ी रोड सहित कई जगह सड़कें टूटी हुई हैं जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी। कांग्रेस नेता अनुज जैन और रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतुराज नेवी ने भी अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।