फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   exclusive

ओलंपिक की तैयारियों के लिए पहलवानों का पोलैंड जाने का रास्ता साफ, सोनम को मिला आराम

Sun, 30 May 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
exclusive
अंकित चौहान
विज्ञापन

सोनीपत। यहां कोरोना के कारण सही से प्रैक्टिस नहीं होने की समस्या झेल रहे पहलवानों को भारतीय कुश्ती संघ ने ओलंपिक से पहले ज्यादा से ज्यादा टूर्नामेंट खिलाने का फैसला किया है तो पहलवानों को ज्यादा तैयारी भी विदेश में कराई जाएगी। इसके लिए जून के शुरुआत में छह पहलवानों का पोलैंड जाने का रास्ता साफ हो गया है। जबकि चोटिल सोनम को अभी आराम देने का फैसला किया गया है। पोलैंड में रैंकिंग सीरीज खेलने के साथ ही ओलंपिक की तैयारियां करने के लिए पहलवान वहां 20 जून तक रहेंगे। उसके बाद पहलवानों को तुर्की में लेकर जाने की तैयारी हो रही है।
कोरोना संक्रमण के कारण जहां कुश्ती का नेशनल कैंप रद्द कर दिया गया था, वहीं साई सेंटर व स्टेडियम भी बंद किए गए थे। जिससे ओलंपिक का टिकट पक्का कर चुके अधिकतर पहलवान अपने घर के आसपास ही काफी कम प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसका असर उनकी ओलंपिक की तैयारियों पर पड़ रहा है, क्योंकि ओलंपिक नजदीक आ रहा है और पहलवानों की सही से तैयारी नहीं हो रही है। इसको देखते हुए ही भारतीय कुश्ती संघ ने पहलवानों को ओलंपिक से पहले विदेशों में कई टूर्नामेंट खिलाने की तैयारी की हुई है तो पहलवानों को प्रैक्टिस भी वहां कराई जाएगी। इसके लिए ही जून के पहले सप्ताह में पहलवान पोलैंड जाएंगे। यहां जाने के लिए कई दिन पहले तक मामला लटका हुआ था, लेकिन अब वहां जाना तय हो गया है। पोलैंड में 8 से 13 जून तक रैंकिंग सीरीज होगी और उसके बाद एक सप्ताह वहां रहकर पहलवान अलग से प्रैक्टिस करेंगे। पोलैंड से आने के कुछ दिन बाद ही पहलवानों को तुर्की में लेकर जाने की तैयारी है। जहां पहलवान पहले टूर्नामेंट खेलेंगे और उसके बाद वहां के पहलवानों के साथ प्रैक्टिस भी करेंगे। इसके अलावा भी विदेशों में कई टूर्नामेंट व रैंकिंग सीरीज होनी है और उनमें भी भारतीय पहलवान हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

--
सोनम को चोट के कारण नहीं लेकर जाएंगे पोलैंड
भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव विनोद तोमर ने बताया कि पोलैंड में छह पहलवान जाएंगे, जिनमें रवि दहिया, दीपक पूनिया, सुमित, विनेश फौगाट, अंशु मलिक, सीमा को शामिल किया गया है। बजरंग पूनिया रूस में प्रैक्टिस करेंगे। उन्होंने बताया कि इन सभी के वीजा की कार्रवाई पूरी हो चुकी है और जून के पहले सप्ताह में पहलवान पोलैंड जाएंगे। उनके अनुसार सोनम मलिक पोलैंड नहीं जाएगी, क्योंकि उसको चोट लगी हुई है जो पूरी तरह से अभी ठीक नहीं हुई है। ओलंपिक में केवल दो महीने बाकी है और उससे पहले सोनम को लेकर ऐसा कोई जोखिम नहीं लेना चाहते है, जिससे चोट बढ़ जाए। इसलिए सोनम को आराम दिया गया है और अगले टूर्नामेंट में उसकी स्थिति को देखते हुए फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed