फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   examination centers, five thousand, said net, sonipat news

12 केंद्रों पर साढ़े पांच हजार ने दी नेट परीक्षा

Mon, 23 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 23 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
examination centers, five thousand, said net, sonipat news
सोनीपत में नेट की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। - फोटो : sonipat
जिले में रविवार को 12 परीक्षा केंद्रों पर नेट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। इस दौरान लगभग साढ़े 5 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह 9.30 बजे से शुरू हुई परीक्षा शाम 4.30 बजे तक संपन्न हुई। तीन हिस्सों में हुई इस परीक्षा के लिए सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ केंद्रों के बाहर जुटना शुरू हो गई थी। आसपास के जिलों के हजारों परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस सतर्क रही। संबंधित थाना प्रभारियों ने भी अपने क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। परीक्षा के दौरान दोपहर के समय एक घंटे का विश्राम दिया गया था। देर शाम तक पेपर एकत्रित किए जा रहे थे। पेपर दिल्ली स्थित सीबीएसई के मुख्यालय में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed