फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Every year the top students of the university will get trophy, incentive amount

यूनिवर्सिटी में टॉप आने वाली महिला कॉलेज की छात्राओं को हर साल मिलेगी ट्रॉफी व प्रोत्साहन राशि

Tue, 17 Aug 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Every year the top students of the university will get trophy, incentive amount
गोहाना। शहर के राजकीय महिला कॉलेज की जो छात्राएं अब परीक्षाओं के परिणाम में यूनिवर्सिटी की टॉप-10 सूची में शामिल होंगी, उन्हें हर साल एक ट्रॉफी व प्रोत्साहन राशि बतौर इनाम में मिलेगी। इसके लिए प्राचार्य डॉ. दिनेश सहारन ने कॉलेज में एक लाख रुपये एफडी कराते हुए यह योजना शुरू की है। इस राशि से आने वाले ब्याज के रुपयों से हर साल यूनिवर्सिटी में अव्वल आने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्राचार्य ने यह निर्णय अपने नाना-नानी की प्रेरणा से छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लिया है।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश सहारन गांव नूरनखेड़ा निवासी सूरजमल सांगवान व भगवानी देवी के नाती हैं। यह दंपती पूर्व सांसद दिवंगत किशन सिंह सांगवान के माता-पिता हैं। प्राचार्य डॉ. दिनेश सहारन ने बताया कि जब वह छोटे थे तो उनकी मां ने चंडीगढ़ में जेबीटी करने के चलते उन्हें करीब ढाई साल तक नाना-नानी के पास छोड़ दिया था। इस अवधि में नाना-नानी ने न केवल उनकी अच्छी तरह से देखभाल की, बल्कि बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित भी किया। उनकी प्रेरणा से ही आज वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इसके चलते उन्होंने अपने नाना-नानी की प्रेरणा से कॉलेज में एक लाख रुपये की एफडी कराई है।
विज्ञापन

इस एफडी की राशि का जितना ब्याज एक साल में आएगा, उससे यूनिवर्सिटी की टॉप-10 में आने वाली छात्रा को एक ट्रॉफी व प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। यह पुरस्कार योजना भविष्य में भी चलती रहेगी। जो भी यहां कॉलेज में प्राचार्य होंगे, वह इस राशि को अव्वल छात्राओं को देकर सम्मानित करते रहेंगे। अगर किसी वर्ष दो या उससे अधिक छात्राएं अव्वल सूची में शामिल रहीं तो उन्हें उसी अनुसार राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा किसी वर्ष अगर कॉलेज की एक भी छात्रा यूनिवर्सिटी टॉप-10 में नहीं रही तो अगले वर्ष अव्वल आने वाली छात्रा को यह पुरस्कार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे अन्य छात्राएं भी बेहतर पढ़ाई के लिए अग्रसर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed