फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   event

अतिथियों के जाने के बाद पंडाल पड़ गया सूना

Sun, 20 Dec 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sun, 20 Dec 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन

हिंदू विद्यापीठ के प्रांगण में शनिवार को शुरू हुए जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह पहले दिन ही फीका सा नजर आया। समारोह के दौरान भाजपा के इक्का दुक्का नेताओं व कार्यकर्ताओं को छोड़कर भीड़ के नाम पर स्कूली बच्चे ही रहे। करीब पौने एक बजे अतिथियों के जाते ही पंडाल सूना पड़ गया। हालांकि आयोजन स्थल पर अलग-अलग प्रदेशों की सांस्कृतिक छटा भी बिखेरी गई थी। बता दें कि समारोह को लेकर जिला प्रशासन लगभग 20 दिनों से तैयारी कर रहा था। इतनी लंबी-चौड़ी तैयारी के बावजूद कार्यक्रम में दर्शक नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


प्रदर्शनी में दिखी विकास की झलक, दिया गीता का संदेश
हिंदू विद्यापीठ में जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर विभिन्न विभागों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। सबसे पहली दो झांकियां सूचना जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक विभाग लगाई गई थी, जोकि यहां सरस्वती हैरिटेज और इसरो द्वारा सरस्वती नदी के उद्गम की जानकारी देते चित्र व शिलालेख प्रदर्शित किए गए थे। तीसरी प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन


स्टाल नंबर-4 पर जिला रेडक्रास सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। यहां 50 से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसके बाद हिंदू शिक्षण संस्था द्वारा अपना स्टाल लगाया गया था। स्टाल नंबर-6 पर डीआरडीए द्वारा स्वच्छ भारत अभियान और स्टाल नंबर-7 पर डीआरडीए द्वारा सौर ऊर्जा पर हो रही प्रगति, स्टाल नंबर-8 कृषि विभाग का था और उससे आगे 8 नंबर स्टाल पर शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी देती प्रदर्शनी लगाई गई थी। महिला एवं बाल विकास विभाग की महिलाओं ने कुआं पूजन की झांकी प्रदर्शित की और बेटी के जन्म पर गीत गाकर लड्डू बांटे। इसके अलावा पीएनबी बैंक, जिला कल्याण अधिकारी, उद्योग विभाग, एचएसआईआईडीसी, शुगर मिल सहित विभिन्न विभागों द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टॉल संचालक नहीं दे पाए जानकारी
समारोह के दौरान प्रदर्शनी के लिए मुरब्बे, चीनी, मक्का व अन्य सामानों की भी स्टाल लगी थी। स्टाल को देखने के  लिए भीड़ तो अधिक थी, लेकिन उन सामानों को खरीदने के लिए लोग कम ही दिखे। प्रदर्शनी में संबंधित जानकारी देने के लिए लोग अच्छी तरह से प्रशिक्षित नहीं थे। प्रधानमंत्री जन धन योजना फार्म, अन्य जनकल्याण के लिए स्टाल पर रखे हुए फार्मों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो स्टॉल संचालकों की ओर से सही तरह से जानकारी नहीं दे पाए।

गीता सभी धर्मों का सार : कौशिक
सांसद रमेश कौशिक ने समारोह में रिबन काटकर जिलास्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अधिकारियों के साथ सांसद ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने प्रदर्शनी की विभिन्न हरेक स्टॉल पर जाकर जानकारी हासिल की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रमेश कौशिक कहा कि श्रीमद्भगवद् गीता एक अमूल्य रत्न है। यह सभी धर्मों का सार है। साहित्य सागर में अमृत कुंभ है और विचारों के उद्यान में कल्प-तरू है। उन्होंने कहा कि गीता का उद्गम हरियाणा की धरती से हुआ है, इसलिए प्रदेश सरकार ने इसे जिला स्तर पर समारोह के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया है।

निबंध लेखन में भठगांव की निशा ने बाजी मारी
गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में स्कूल एवं खंड स्तर रंगोली, निबंध लेखन, कैलियोग्राफी एवं श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। श्लोकोच्चारण स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेखपुरा के तेजनारायण ने बाजी मारी। निबंध लेखन स्पर्धा में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालाय भठगांव की निशा अव्वल रही। रंगोली/पेंटिंग स्पर्धा में राजकीय उच्च विद्यालय कुराड़ की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को 21 दिसंबर को समारोह के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करेंगी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, मोहन लाल बड़ौली, आजाद सिंह नेहरा, हुकम सिंह जोगी, रविंद्र दिलावर, रिजक राम आंतिल, पूर्णमल गौड, वाईके त्यागी, मोहन सिंह मनोचा, बिहारी लाल अरोड़ा, हिंदू शिक्षण संस्था के प्रधान अरुण अग्रवाल, डीआरओ सुरेश कुमार, नगर निगम के ईओ रोहताश बिश्नोई, जीएम डीआईसी जीएस राणा, डीआईपीआरओ संजीव कुमार सैनी, कमांडेट बिजेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा, पीओआईसीडीएस चंचल ढलवाल सहित गण्यमान्य मौजूद रहे।


लिटल एंजल्स स्कूल में भी मनाया गीता जयंती समारोह
लिटिल एंजल्स स्कूल में गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन आशीष आर्य, प्रधानाचार्या आशा गोयल व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पढ़ो गीता-जीयो गीता के संदेश द्वारा सभी को गीता में निहित ज्ञान व उसकी शिक्षाओं से अवगत करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed