{"_id":"697d04ed785eed97330406a5","slug":"even-worn-out-silver-is-gaining-new-pride-amid-rising-prices-sonipat-news-c-17-roh1020-802875-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चढ़ते भावों में घिसी चांदी भी बन रही नई शान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चढ़ते भावों में घिसी चांदी भी बन रही नई शान
विज्ञापन
12...शहर के सर्राफा बाजार में एक दुकान से गहने खरीदते हुए उपभोक्ता । संवाद
रोहतक। सोना-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव से उपभोक्ताओं का शादी-ब्याह व घरेलू बजट डगमगा गया है। ऐसे में चढ़ते भावों में घिसी चांदी भी नई शान बन रही है। खर्च कम करने के लिए अनेक उपभोक्ता अब पुरानी चांदी देकर नए गहने बनवा रहे हैं।
सराफा बाजार के व्यापारी एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के उप प्रधान अमित वर्मा का कहना है कि सोने-चांदी में तेजी का प्रभाव मध्यम वर्ग पर ज्यादा है। इससे ज्यादातर उपभोक्ता पुरानी चांदी लेकर आने लगे हैं और उसके नए गहने बनवा रहे हैं। इससे उनका खर्च कम हो रहा है।
चांदी के दाम अब 3 लाख 90 हजार प्रति किलो हो गए हैं। वहीं सोने के भाव भी आसमान छू रहे हैं। इससे गरीब आदमी के लिए तो सोना-चांदी लेना सपना बनकर रह गया है जबकि मध्यम वर्ग का भी बजट हिचकोले खाने लगा है। बाजार की उथल पुथल को देखते हुए व्यापारियों ने एडवांस ऑर्डर लेने बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
फोटो संख्या : 13
सोने व चांदी की आसमान छूती कीमतों के कारण घरेलू व शादी-ब्याह का बजट पूरी तरह डगमगा गया है। शादियों के खर्च में भारी वृद्धि होने लगी है। ऐसे में पुरानी चांदी से नए गहने बनवाने आए हैं। -उदित, उपभोक्ता।
-- -- -- -- -- --
फोटो संख्या : 14
सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण पारंपरिक आभूषणों की मांग में कमी आई है। सरकार सोने-चांदी के आयात शुल्क को कम करे ताकि कीमतों में कुछ राहत मिल सके। -सिद्धार्थ, कारोबारी।
-- -- -- -- -- -- -- --
फोटो संख्या : 15
सोने-चांदी के दामों की रेस का असर घरों के बजट पर पड़ रहा है। रिश्तेदारों को उपहार और गहनों की मात्रा में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। -शिवानी, उपभोक्ता।
-- -- -- -- -- -- -- -