फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Even after spending lakhs, the cleaning system is still garbage

Sonipat News: लाखों खर्च के बाद भी सफाई व्यवस्था कचरा

Fri, 25 Jul 2025 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Even after spending lakhs, the cleaning system is still garbage
फोटो : 19 : शहर के कूड़ा निस्तारण केंद्र का दौरा करते नपा अध्यक्ष व पार्षद। स्रोत पाठक
फोटो : 19
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। लोगों के घरों से कई-कई दिनों में कूड़े का उठान हो रहा है। ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमानी का भुगतान शहर के लोग कर रहे हैं। शहर से कूड़े के उठान को लेकर प्रतिमाह लाखों रुपये नगर पालिका की ओर से खर्च किए जा रहे हैं। इसके बाद भी व्यवस्था कूड़ा हो चुकी है।
वीरवार को नपा अध्यक्ष हीरा लाल सहित कई पार्षदों ने शहर की सफाई मामले में कई हिस्सों में फैली गंदगी को देखने के बाद डंपिंग पॉइंट की भी जांच की।
शहर में घरों से कूड़ा समय पर नहीं उठाया जा रहा है। ज्यादातर ट्रैक्टरों पर स्पीकर नहीं लगे हैं। जीपीएस न होने के कारण उन्हें ट्रैक भी नहीं किया जा सकता है। लंबे समय से यही स्थिति होने के कारण शहर की स्वच्छता रैंकिंग भी लड़खड़ाई है। एक समय ऐसा भी था कि नपा खरखौदा हरियाणा में पहले स्थान पर भी आई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नपा अध्यक्ष हीरा लाल व कई पार्षद शहर की गड़बड़ाती सफाई व्यवस्था का संज्ञान लेने के लिए डंपिंग पॉइंट पर पहुंचे। यहां कूड़ा निस्तारण की मशीन चलती नहीं मिली लेकिन कूड़े का काफी ढेर लगा हुआ था। नपा अध्यक्ष ने इस पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर से समय पर कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। पुराने डंपिंग पॉइंट से भी कूड़ा पहले ही उठा लिया गया था। ऐसे में यहां पर अचानक से कूड़ा इतनी मात्रा में कैसे बढ़ गया। नपा अध्यक्ष ने आशंका जताई की कहीं अन्य जगह से गंदगी को खरखौदा में तो नहीं लाया जा रहा। ठेकेदार द्वारा खरखौदा की गंदगी को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

पार्षद नवीन दहिया ने कहा कि ट्रैक्टरों पर जीपीएस है न सभी के ऊपर लगे स्पीकर काम करते हैं। ऐसे में लोगों को कैसे पता चलेगा कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आई है। वह हाउस की बैठक में भी इस पर सवाल उठा चुके हैं लेकिन ठेकेदार द्वारा मामले में कोई सुधार नहीं किया गया है। नपा अध्यक्ष ने इस मामले में जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed